गुरमेहर कौर और सहवाग को आरजे नावेद का जवाब, 8 लाख लोगों ने देखा वीडियो
मशहूर रेडियो जॉकी नावेद ने गुरमेहर कौर और वीरेंद्र सहवाग को अपने अंदाज में जवाब दिया है। उन्होंने गुरमेहर कौर और वीरेंद्र सहवाग दोनों के नाम एक मैसेज दिया है।
नई दिल्ली। दिल्ली के रामजस कॉलेज में हुए विवाद ने बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर लगातार वीडियो अपलोड हो रहे है। कोई गुमेहर कौर के पक्ष में तो कोई उसके विपक्ष में वीडियो अपलोड कर रहा है। अब ताजा वीडियो आरजे नावेद ने अपलोड किया है। मजाकिया प्रैंक्स करने के लिए मशहूर रेडियो जॉकी नावेद ने गुरमेहर कौर और वीरेंद्र सहवाग को अपने अंदाज में जवाब दिया है। उन्होंने गुरमेहर कौर और वीरेंद्र सहवाग दोनों के नाम एक मैसेज दिया है।

नावेद ने यूट्यूब पर इस वीडियो को अपलोड किया, जिसके बाद से ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया। दो दिनों के भीतर ही इसे 8 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा। नावेज ने जिस अंदाज में गुरमेहर और सहवाग समेत उन तमाम लोगों को संदेश दिया है, जिन्होंने इस विवाद के बाद अपना-अपना वीडियो अपलोड किया।
वीडियो में नावेद ने भी उसी अंदाज में कागज के प्लेकार्ड को हाथ से दिखाकर अपना संदेश दिया, जिसपर लिखा है 'डियर गुरमेहर कौर और वीरेंद्र सहवाग। मैं आप दोनों से कुछ कहना चाहता हूं। उन्होंने लिखा कि उनका मैसेज उन लोगों के भी नाम है जिनको पाकिस्तान चले जाना चाहिए। उन्होंने आगे लिखा कि लोगों को अपनी बात कहने के लिए कागज को बर्बाद नहीं करना चाहिए।
वह कहते हैं 'सेव पेपर'..अगर कागज बचेंगे तो पेड़ बचेंगे, पेड़ बचेंगे तो इंसान बचेगा और इंसान बचेगा तब ही राष्ट्रवादी और राष्ट्र विरोधी जिंदा रहेंगे। वीडियो के अंत में उन्होंने बताया कि अपनी बात कहने के लिए कागज को बर्बाद नहीं किया है बल्कि वह यूज्ड पेपर्स थे। आप भी देखिए ये वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications