Video: जेल में खुला है बेहतरीन रेस्तरां! जहां इंस्पेक्टर लेते हैं ऑर्डर, कैदी सर्व करते हैं लज़ीज व्यंजन
बेंगलुरू में जेल में रेस्तरां ऐसा है जहां खाने आने वालाेे का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। लोग यहां दूर-दूर से खाना खाने के लिए आ रहे हैं।

हर किसी को जेल के नाम से भी खौफ आता है लेकिन बेंगलुरू में एक ऐसी जेल हैं जहां सलाखों के पीछे हर कोई जाना चाहता है। इसकी वजह यहां का ज़ायकेदार लजीज व्यंजन है। हालांकि यहां पर आने वाले लोगों को सलाखों के अंदर बैठने पर हीउन्हें ये लज़ीज खाना सर्व किया जाता है।

बेंगलुरू के लोग इस जेल में आकर कुछ लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे हैं। दरअसल, ये साउथ ईस्ट बेंगलुरु में स्थित सेंट्रल जेल नाम का रेस्तरां हैं जिसको बिलकुल जेल के जैसा बनाया गया है। जेल-थीम वाले रेस्तरां का एक वीडियो बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने शेयर किया है। जिसके बाद ये जेल की शक्ल में बना रेस्टरां खूब चर्चा में आ गया है।

इंस्पेक्टर फूूड ऑर्डर लेता है और कैदी सर्व करता है खाना
लीक से हटकर ये आइडिया पहले ही बंगालियों के बीच हिट है। इस रेस्टरां का डिज़ाइन जेल से प्रभावित है। इस रेस्तरां में जो ऑडहर लेने शख्स आता है वो इंस्पेक्टर ड्रेसअप में जाता है और भोजन सर्व करने वाले वेटर कैदियों के ड्रेसअप में रहते हैं।
बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने वीडियो शेयर कर की तारीफ
वीडियो शेयर करते हुए हर्ष गोयनका ने लिखा, जेल में मजा करो... किसी ने इसे सच में ले लिया!" वीडियो में एक फूड व्लॉगर को भोजनालय के सनकी परिसर का परिचय देते हुए दिखाया गया है।
सेट्रल जेल देखकर हर कोई हो जाता है हैरान
इस रेस्तरां के गेट पर "सेंट्रल जेल" लिखा हुआ है। हूूबहू सेंट्रल जेल जैसा इंटीरियर आपको अचंभित कर देगा। यहां का हूबहू जेल जैसा माहौल आपके दिमाग को दहला देगा। जेल के जैसे इममें कैदी रूम भी बने हुए हैं जहां शांति एकांत में बैठकर व्यंंजनका मचा ले सकते हैं। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है और लोग कह रहे हैंं कि जेल में अगर ऐसा लजीज व्यंजन वाकई में मिलने लगे तो हर कोई ऐसी जेल में जाना पसंद करेगा ही।












Click it and Unblock the Notifications