Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जेब में ही फट गया रेडमी नोट 4, पानी से भी नहीं बुझी आग!

नई दिल्ली। यूं तो श्याओमी का रेडमी नोट 4 आने के बाद लोगों ने इसे खूब खरीदा, लेकिन अब इस पर कुछ सवाल खड़े होने लगे हैं। हाल ही में एक रेडमी नोट 4 व्यक्ति की जेब में ही फट गया, जिससे वह शख्स घायल हो गया है। यह घटना आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिले के रावलपालम की है। यह स्मार्टफोन भावना सूर्यकिरण नाम के एक व्यक्ति का था। श्याओमी कंपनी को जैसे ही इस घटना के बारे में पता चला, उसने भावना सूर्यकिरण से संपर्क किया और इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

कंपनी ने ये कहा

कंपनी ने ये कहा

श्याओमी के एक प्रवक्ता ने कहा- हम इस तरह के मामलों को काफी गंभीरता से लेते हैं, क्योंकि ग्राहकों की सुरक्षा श्याओमी के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। हमारे सभी प्रोडक्ट क्वालिटी टेस्ट की कड़ी प्रक्रिया से होकर ही गुजरते हैं। उन्होंने ही बताया कि कंपनी भावना सूर्यकिरण से संपर्क कर चुकी है और मामले की जांच की जा रही है।

बाइक चलाते समय फटा मोबाइल

बाइक चलाते समय फटा मोबाइल

एक तेलगू न्यूज वेबसाइट साक्षी डॉट कॉम के अनुसार यह हादसा उस वक्त हुआ जब सूर्यकिरण बाइक चला रहे थे। धमाके के बाद उनकी पैंट में लगी आग पानी डालने के बावजूद आसानी से नहीं बुझी। सूर्यकिरण ने कहा है कि उन्होंने यह स्मार्टफोन 20 दिन पहले ही फ्लिपकार्ट से खरीदा था। उन्होंने कहा कि वह डिफेक्टिव सामान बेचने को लेकर श्याओमी के खिलाफ कोर्ट जाएंगे और घायल होने के लिए कंपनी से हर्जाना भी वसूल करेंगे।

पहले आया था आग लगने का वीडियो

पहले आया था आग लगने का वीडियो

कुछ समय पहले ही बेंगलुरु के स्थानीय स्टोर में रेडमी नोट 4 में आग लगने का वीडियो सामने आया था। रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु के रहने वाले एक शख्स अर्जुन ने अपना रेडमी नोट 4 एक नई सिम डलवाने के लिए एक स्थानीय स्टोर में ले गए। वहां पर अर्जुन ने अपना फोन दुकानदार को दिया। जैसे ही दुकानदार ने नया सिम डालने के लिए सिम स्लॉट बाहर निकाला, वैसे ही वह फोन जलने लगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+