अजब गजब है इस तोते का अंदाज, हिंदी में करता है बात, मम्मी से कुछ यूं मांगता है चाय

अजब गजब है इस तोते का अंदाज, हिंदी में करता है बात, मम्मी से कुछ यूं मांगता है चाय

नई दिल्ली, 16 जून: पालतू पक्षियों में तोता इंसानों का सबसे ज्यादा प्रिय पक्षी है, जो देखने में सुंदर और दिमाग से बहुत तेज होता हैं। तोता भी इंसानों के करीब रहना पसंद करते हैं। अक्सर आपने देखा भी होगा कि तोता इंसानों की बातों को रटकर बोलने में माहिर होता है। आज से पहले तोते के कई हैरतअंगेज वीडियो आपने देखे होंगे, लेकिन आज जो वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं उसे देखने के बाद आप भी कहेंगे कि 'तोता हो तो ऐसा'।

सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटौर रहा है यह लाल तोता

सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटौर रहा है यह लाल तोता

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में लाल रंग का तोता इन दिनों खूब सुर्खियां बटौर रहा है। तोते की समझदारी देख हर कोई हैरान है और उसकी तारीफ कर रहा है। वहीं, तोता परिवार से भी काफी घुल-मिल गया है और अपनी मालकिन को 'मां' बुलाता है। तो वहीं, महिला भी तोते का अपने बच्चे की तरह ख्याल रखती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि तोता अपनी मालकिन से हिंदी में बाते करता है और चाय की डिमांड भी करता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो आपके दिल को छू लेगा।

छोटी खाट पर बैठा हुआ है लाल तोता

छोटी खाट पर बैठा हुआ है लाल तोता

तो वहीं, इस तोते की आवाज सुनकर इंटरनेट यूजर्स बेहद ही प्रसन्न हो गए। जैसा कि आप जानते हैं कि तोते इंसानी भाषा की नकल करने में सक्षम होते हैं। ऐसे ही एक तोते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस लाल तोते का वीडियो वायरल हो रहा है वो आम तोता नहीं, बल्कि बकबक करने वाली नस्ल का तोता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसे तोते उत्तरी मालुकु, इंडोनेशिया के जंगलों में पाए जाते हैं। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वो एक छोटी सी खाट पर बैठा हुआ है।

तोते ने महिला के कुछ यूं मांगी चाय

तोते ने महिला के कुछ यूं मांगी चाय

वीडियो में देखा जा सकता है कि छोटी सी खाट पर बैठा तोता अपनी आवाज में 'मम्मी-मम्मी' चिल्लाते हुए चाय की डिमांड करता है। रसोई में काम करने में बिजी एक महिला तोते की बात का जवाब देती है और कहती है, "आई बेटा"। तोता फिर सीटी बजाता है और उस महिला जिसे वो मम्मी मानता है, से हिंदी में बात करता है। तोता से मम्मी फिर कहती हैं "आई बेटा आई", "चाय ला रही हूं"। तोता फिर अपने क्यूट अंदाज से कहता है कि "चाय"। इस दौरान तोता उससे दो मिनट से अधिक समय तक हिंदी में बात करता है।

तोते का यह क्यूट वीडियो IAS अधिकारी ने किया शेयर

तोते के इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने कुछ दिन पहले शेयर किया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बात करने का अलग ही मजा होता है, जब कोई इतनी आत्मीयता से संवाद करता है। यह खूबसूरत और मासूम वार्तालाप सुनकर लगता है काश हम सभी जीवों से ऐसे ही बात कर सकते।' सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक कई हजार लोग देख चुके है। वहीं, इस वीडियो पर मजेदार-मजेदार कमेंट भी कर रहे है।

तोते के बारे में जाने कुछ और बाते

तोते के बारे में जाने कुछ और बाते

तोता भारत में अकेला ऐसा पक्षी माना जाता है, जो अपने भोजन को पैरों में पकड़कर खाता है। वे अपने पैरों से ठीक उसी तरह खा सकते हैं, जैसे हम इंसान अपने हाथों से खाते हैं। एक यह बात आप नहीं जानते होंगे कि भारत में तोते को पिंजड़े में पालना गैर-कानूनी है। तोते को पढना-गिनना, रंगों और आकृतियों को पहचानना सिखाया जा सकता है। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो ऐसा दिखा था, जिसमें तोता गिनती करते देखा जा सकता था। एक वीडियो में तोता मम्मी-मम्मी चिल्लाते नजर आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+