30 की उम्र में 50 बच्चों का पिता, फिर भी नहीं रुक रहा ये शख्स, अब पूरी दुनिया में घूमकर करेगा ये काम
अमेरिका, 3 सितम्बर। आजकल कम बच्चे पैदा करना पूरी दुनिया में लोकप्रिय है। लोग समझते हैं कि कम बच्चे रहेंगे तो उनकी परवरिश अच्छे से की जा सकती है। लेकिन हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो 50 बच्चों का पिता बन चुका है। खास बात तो ये है कि अभी इस शख्स की अपनी उम्र मात्र 30 साल है और यह शादीशुदा भी नहीं है।

50 बच्चों का बाप बन चुका है ये शख्स
इस शख्स का नाम केल गॉर्डी है जो अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहते हैं। केल गॉर्डी अब तक 50 बच्चों के पिता बन चुके हैं। उन्होंने बताया कि जल्दी ही वह 15 और बच्चों के पिता बन जाएंगे। वह अपने स्पर्म को सुपर स्पर्म कहते हैं जो किसी को निराश नहीं करता है।

8 साल से स्पर्म डोनर है शख्स
वैसे आप सोच रहे होंगे कि बिना शादी किए ये शख्स आखिर इतने बच्चों का पिता बना कैसे। तो हम बता दें कि केल गॉर्डी एक स्पर्म डोनर हैं और वह पिछले 8 सालों से स्पर्म डोनेट करते आए हैं। यही नहीं अपनी इस स्पर्म डोनेशन की आदत की वजह से इस शख्स की गर्लफ्रेंड भी नहीं टिकती लेकिन यह डोनेशन को जारी रखता है। केल की माने तो उनके इंस्टाग्राम पर लगभग 1000 महिलाओं ने स्पर्म की डिमांड कर रखी है।

अब स्पर्म डोनेशन का नया तरीका
केल बहुत सी महिलाओं को मुफ्त में स्पर्म दे चुके हैं और वे उनके बच्चे की मां बन चुकी हैं। लेकिन अब वह सीधे स्पर्म डोनेट करने की जगह नए तरीके पर काम करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह फिलीपींस की एक आईवीएफ क्लीनिक के जरिए स्पर्म डोनेट करेंगे। केड के मुताबिक शुरुआत में वे फ्लाइट से वहां जाएंगे और अपना स्पर्म डोनेट करेंगे।

स्पर्म काउंट बढ़िया रखने के लिए सख्त डाइट रूटीन
केल ऐसे ही 50 बच्चों के पिता नहीं बन गए हैं इसके पीछे उनका शानदार स्पर्म काउंट है जिसे बनाए रखने के लिए वह सख्त डाइट रूटीन का पालन करते हैं। केड ने बताया कि क्लीनिक में स्पर्म डोनेट करने के ऑफर में बताते हुए कहा कि एक शख्स मुझसे दो साल से संपर्क कर रहा था कि उसके पास पहले से किसी प्रकार का क्लीनिक था लेकिन मुझे यकीन नहीं था कि यह किस बारे में हैं।

पैसे की परवाह नहीं करतीं महिलाएं
केल ने बताया कि हालांकि आईवीएफ की प्रक्रिया सस्ती नहीं है लेकिन जब उनके स्पर्म की बात आती है तो महिलाएं कीमत की परवाह नहीं करती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पहले से उनका स्पर्म लेकर मां बन चुकी महिलाओं में कई ऐसी हैं जो बहुत ही अमीर हैं। वे आज भी अपनी तस्वीरें केल को भेजती रहती हैं लेकिन केल का कहना है कि वह बस एक स्वस्थ रिश्ता रखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications