Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

OMG! दाल में चूहा और गुलाब जामुन में तिलचट्टे... बारबेक्यू नेशन का खाना खाकर 3 दिन युवक अस्पताल में भर्ती

ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने पर अगर आपके खाने में अचानक मरा हुआ चूहा और तिलचट्टा निकल जाए तो कैसा महसूस करेंगे? जी हां, एक ऐसी ही घटना उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के निवासी के साथ घटी। पेशे से टीचर युवक को अपनी मुंबई यात्रा के दौरान बारबेक्यू नेशन का खाना खाने पर अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

मुंबई की यात्रा एक व्यक्ति के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं थी। क्योंकि, उसे 14 दिन में अस्पताल, पुलिस स्टेशन और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) दफ्तर के चक्कर काटने पड़ गए। हालांकि, अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है। आइए जानते हैं सिलसिलेवार पूरा मामला...

Barbecue Nation Food

दाल में मरा हुआ चूहा

दरअसल, बीती 6 जनवरी को प्रयागराज निवासी राजीव शुक्ला(35) मुंबई पहुंचे। यहां एक होटल में ठहरे और ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप के जरिए बारबेक्यू नेशन के वर्ली आउटलेट से शाकाहारी भोजन का ऑर्डर दिया। शाकाहारी खाने के डिब्बे में चावल, सब्जी , दाल , परांठे , गुलाब जामुन और सलाद था। पीड़ित राजीव को दाल खाते वक्त कंटेनर में मरा हुआ चूहा मिला।

गुलाब जामुन वाले डिब्बे में मरे हुए तिलचट्टे

पीड़ित ने बताया कि हालत तब और बदतर हो गए, जब गुलाब जामुन वाले डिब्बे में मरे हुए तिलचट्टे मिले। अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। किसी तरह होटल स्टाफ को सूचित किया। होटल स्टाफ ने कैब का इंतेजाम किया और नायर अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच की और फूड प्वाइजनिंग निकली। डॉक्टरों ने राजीव को भर्ती कर लिया। 12 जनवरी को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस बीच, नायर अस्पताल ने नागपाड़ा पुलिस स्टेशन को सूचित किया। लेकिन, कोई फायदा नहीं हुआ। अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

इसके बाद पीड़ित राजीव बांद्रा स्थित खाद्य एवं औषधि प्रशासन के पास पहुंचे। एफडीए अधिकारियों ने शिकायत दर्ज कर ली। लेकिन, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 15 जनवरी को भी राजीव नागपाड़ा पुलिस स्टेशन पहुंचे और आधी रात तक वहीं रहे। लेकिन, अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

क्या रहा बारबेक्यू नेशन का रिएक्शन?
उधर, राजीव ने सोशल मीडिया पर सभी तस्वीरों के साथ पोस्ट किया। घटना के वायरल होते ही बारबेक्यू नेशन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शुक्ला की पोस्ट का जवाब दिया। कहा कि हाय राजीव, आपको हुई किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है। हमारा मानना है कि मुंबई में हमारे क्षेत्रीय कार्यालय के श्री परेश पहले से ही स्थिति के विवरण को समझने और समाधान की दिशा में काम करने के लिए आपके संपर्क में हैं। हम आपकी चिंताओं को तुरंत और प्रभावी ढंग से संबोधित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हालांकि, शुक्ला का दावा है कि बारबेक्यू नेशन से पंकज राय नामक किसी व्यक्ति ने मुझे फोन किया और माफी मांगी। वे मुश्किल ही मेल का जवाब देते हैं। आज शारिक नाम के किसी शख्स ने फोन कर मीटिंग फिक्स की। बाद में उन्होंने वापस कॉल किया और इसे रद्द कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+