अनोखी शादी! एक साथ 2143 लोगों का ब्याह कराने पर बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक ही मंडप में दिखे काजी और पुजारी
राजस्थान में एक अनोखी शादी में 2143 जोड़ों की एक साथ शादी रचाई गई। जोड़े अलग-अलग समुदायों के थे, इसलिए इस शादी में पुजारी के साथ-साथ काजी भी शामिल थे।
Rajasthan marriage sets world record: देश के कई हिस्सों में ऐसी शादियां होती हैं, जहां एक साथ चार लोगों को ब्याहा जाए। कई हिस्से देश के ऐसी मान्यताओं के आधार पर शादियां कराते हैं। लेकिन राजस्थान में हैरतअंगेज नजारा देखने को मिला है।
राजस्थान के बारन में 2143 कपल ने हाल ही में एक ही मंडप पर शादी की। इस अनोखी शादी का नाम अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है। ये शादी 12 घंटे में पूरी हुई।

पुजारी और काजी ने कराया लोगों का ब्याह
इससे भी दिलचस्प बात तो ये है कि शादी के इस भव्य समारोह में हिंदू के साथ-साथ मुस्लिम लोग भी शामिल हुए। इस समारोह का आयोजन श्री महावीर गोशाला कल्याण संस्थान द्वारा किया गया था। ये ट्रस्ट समाज के वंचित वर्गों की सेवा के लिए जाना जाता है। इस शादी को कराने के पीछे उनका मकसद वंचित सदस्यों की शादी में मदद करना था।
मुख्यमंत्री से मिला आशीर्वाद
26 मई की सुबह बारां शहर के बाहरी इलाके में स्थित कार्यक्रम स्थल में रिकॉर्ड तोड़ संख्या में जोड़े इकट्ठा होने लगे। इसके बाद पूजा अर्चना के सारे कार्यक्रम संपन्न हुए। हर जोड़े को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया ने आशीर्वाद दिया।
अधिकारियों ने दिया प्रमाण पत्र
कपल ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई और फिर शादी की सारी रस्में पूरी की गईं। सात बार पवित्र अग्नि की परिक्रमा की। हर जोड़े की शादी उनके संबंधित समुदायों ने संपन्न कराई। शादी में पुजारी भी मौजूद थे और काजी भी। इसके बाद सारी रस्में पूरी होने पर मौजूद सरकारी अधिकारियों ने हर जोड़े को प्रमाण पत्र दिया। हर कपल को गिफ्ट भी दिया गया।
दुल्हन को मिला टीवी, कूलर, फ्रिज
दुल्हन को घर का सामान जैसे फ्रिज, टीवी, कूलर और कुकर तक दिया गया। इसके साथ ही कपल को विवाह स्थल पर खाना भी दिया गया। इनमें से अधिकतर जोड़े राजस्थान के बारन जिले के ही थे।












Click it and Unblock the Notifications