'आखिर पोल खुल गई...' बाबरी मस्जिद पर वायरल हुआ राहत फतह अली खान का गाना, वायरल हुआ VIDEO

जबसे 22 जनवरी को अयोध्या नगरी में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से हर तरफ जश्न का माहौल है। इस बीच कई लोग बाबरी मस्जिद और राम मंदिर के इतिहास की भी खूब चर्चा कर रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर बाबरी मस्जिद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राहत फतह अली का भी एक क्लिप लगा हुआ है।

जर्नलिस्ट अर्चना तिवारी नाम की एक यूजर ने इस क्लिप को अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। क्लिप में कैप्शन दिया हुआ है- एक दम सटीक है, बनाने वाले को 21 तोपों की सलामी।

Rahat fateh Ali Khan

दरअसल, क्लिप में राहत फतह अली खान का एक एल्बम सॉन्ग बज रहा है। इसमें एक लाइन बजती है कि चुराई चीज को तुमने खुदा का घर बनाया था। इसमें बाबरी मस्जिद नजर आ रहा है। इसे सुनने के बाद लोगों का यही कहना है कि आपने इन लाइन्स को एकदम सटीक बैठाया है।

बताते चलें कि 22 जनवरी को श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन देशभर में दिपावली जैसा माहौल बना हुआ था। लोगों ने अपने घरों के आगे दीपक जला रखे थे। हर किसी की जुबां पर बस राम का ही नाम चढ़ा हुआ था। ऐसे में कई लोगों ने इसका पूरा इतिहास जानने की भी कोशिश की।

श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से पाकिस्तान भी भारत पर भड़का हुआ नजर आ राह है। संयुक्त राष्ट्र ने भी इस बीच भारत में मौजूद इस्लामिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय से भी बयान आया था, जिसमें इसकी कड़ी निंदा की गई थी। पाकिस्तान ने कहा था कि उन्मादी भीड़ ने 6 दिसंबर साल 1992 को सदियों पुरानी बाबरी मस्जिद को ध्वस्त कर दिया। ये बेहद निंदनीय है।

ac

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+