पैर का इलाज कराने गए मरीज का हो गया पेट का ऑपरेशन, अब चारों ओर मचा बवाल
Raebareli News: एक हैरतअंगेज मामले में एक मरीज ने अस्पताल पर आरोप लगाए हैं कि वहां के डॉक्टर्स ने जबरदस्ती उसके पेट का ऑपरेशन कर दिया। मरीज का आरोप है कि उसके पैर में दिक्कत थी, जिसका इलाज करवाने वो अस्पताल पहुंचा था।
मामला उत्तरप्रदेश के रायबरेली का है, जहां राजकुमार नाम का एक शख्स अपने पैर के गंभीर अल्सर से परेशान होकर अस्पताल पहुंचा था। उसका कहना है कि पैर का इलाज करवाने वो बार-बार अस्पताल जाता है। इसी क्रम में वो एक बार फिर हॉस्पिटल गया लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसके पेट का ऑपरेशन कर डाला।

इस मामले के बारे में जिस किसी ने भी सुना, वो हैरान रह गया। लोग सोचने लगे कि आखिर ये कैसे हो सकता है? जब कोई मरीज अपने शरीर के किसी अंग का इलाज करवाने आया है तो उसके दूसरे अंग का ऑपरेशन कैसे हो सकता है? इन सभी सवालों के जवाब देते हुए मुख्यि चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेंद्र मौर्य ने साफ कहा कि ये आरोप झूठे हैं। उन्होंने कहा कि वो शख्स यहां पहले भी अपने पैर का इलाज करवाने कई बार आ चुका है।
उस आदमी को कहा गया कि वो केजीएमसी जाकर अपना इलाज करवा ले लेकिन वो यहीं बने रहना चाहता है। जब उसे दूसरे वार्ड में भर्ती किया गया तो उसने स्टाफ को धमकाना शुरू कर दिया। उसने कहा कि वो अपना पेट फोड़ देगा और सबको फंसा देगा। और उसने किया भी ऐसा ही। जब उसने अपने पेट में चीरा लगाया तो मौके पर सर्जन डॉ प्रदीप सहित अन्य स्टाफ ने पहुंचकर उसके पेट में टांके लगाए। इसके बाद उसका इलाज किया गया।
डॉक्टर ने कहा कि जैसे ही मरीज को आराम मिला वो डॉक्टर्स और पूरे अस्पताल पर झूठे इल्जाम लगाने लगा। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच चल रही है। जो कोई भी इस मामले के बारे में सुन रहा है, काफी हैरान हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications