चिकन के लालच में दोबारा जिंदा हो गया ये जीव, सैकड़ों सालों तक था गायब
कई जानवरों की प्रजातियां ऐसी हैं, जो सालों पहले ही विलुप्त हो गई थीं। ये प्रजातियां एक या दो नहीं बल्कि करोड़ों सालों पहले भी गायब हो गई थीं। अब बची हैं तो इनकी तस्वीरें और वीडियोज। जिन्हें देखने के बाद ये अंदेशा ही लगाया जा सकता है कि आखिर ये जानवर कैसे दिखते होंगे। साउथ ऑस्ट्रेलिया में हाल ही में एक किसान ने क्वॉल को पकड़ा है।
हम बात कर रहे हैं टाइगर क्वॉल की, जो बेहद कम ही देखा जाता है। ऑस्ट्रेलिया के जिस किसान को ये मिला, उस एरिया में ये 130 सालों से कभी दिखाई नहीं दिया। पिछली बार ये वहां 20वीं सदी में ही देखा गया था।

द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक पाओ लिंग त्साई नाम के एक किसान को क्वॉल मिला। शुरुआत में किसान की मुर्गी पर एक जानवर ने हमला कर दिया। पाओ को लगा कि कोई जंगली शिकारी जानवर हो सकता है। लेकिन इस जानवर के भागने से पहले पाओ उसकी तस्वीर लेने में कामयाब रहा। उसने ये जानवर पहली बार देखा था और देखने में ये एकदम नया था। पाओ ने इससे पहले इस तरह के जानवर को कभी भी नहीं देखा था।
इसके बाद उन्होंने साउथ ऑस्ट्रेलिया के नेशनल पार्क और वाइल्डलाइफ सर्विस से संपर्क किया। इसके बाद उन्होंने इस अजीबोगरीब जानवर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जब क्वॉल दोबारा वहां पहुंचा तो किसान द्वारा बिछाए जाल में दोबारा फंस गया।
पाओ बोले कि मुझे तो एक बिल्ली के फंसने की उम्मीद थी लेकिन यहां तो क्वॉल फंसा हुआ है। मुझे ये लुप्तप्राय जानवर मिला। लाइम्सटोन कोस्ट रेंजर रॉस एंडरसन ने कहा कि चित्तीदार पूंछ वाला क्वॉल देश के अन्य हिस्सों में मौजूद है। लेकिन साउथ ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो यहां इस जानवर को पिछले 130 सालों से नहीं देखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications