आठ फीट के सांप का क्यों करना पड़ा CT स्कैन, डॉक्टरों के भी छूटे पसीने

अभी एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक अजगर का सीटी स्कैन किया गया है।

भुवनेश्वर। इंसानों के इलाज के लिए सीटी स्कैन सालों से इस्तेमाल में लाया जा रहा है। इसके जरिए इंसानों के शरीर में अंदर लगी चोटों-तकलीफों का पता चलता है। लेकिन अभी एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक अजगर का सीटी स्कैन किया गया है। चौंक गए न, लेकिन ये सच है। ये हैरान कर देने वाली घटना और कहीं नहीं, बल्कि अपने देश की ही है। ओडिशा में एक यूनिवर्सिटी में 8-फीट लंबे अजगर का सीटी स्कैन किया गया है। लेकिन ऐसी क्या वजह रही जो डॉक्टरों को अजगर का सीटी स्कैन करना पड़ा?

Python CT Scan

ओडिशा के भुवनेश्वर की घटना

ओडिशा के भुवनेश्वर की घटना

ये अजीबोगरीब घटना ओडिशा के भुवनेश्वर में हुई है। यहां एक 8 फीट लंबे अजगर का सीटी स्कैन किया गया जो काफी परेशानी में था। वहां वन विभाग के कर्मचारियों को क्योंझर इलाके में एक चोटिल अजगर मिला। इस अजगर के सिर पर गंभीर चोट लगी हुई थी।

अजगर के सिर में लगी थी गंभीर चोट

अजगर के सिर में लगी थी गंभीर चोट

कर्मचारियों ने अजगर को सांपों के लिए काम करने वाली संस्था को सौंप दिया। फिर इसे इलाज के लिए ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रिकल्चर एंड टेक्नोलॉजी लाया गया जहां इसका एक्स-रे हुआ। जब एक्स-रे में चोट का सही तरीके से पता नहीं लगा तो डॉक्टर्स ने अजगर का सीटी स्कैन किया।

भारत में ऐसा पहला मामला

भारत में ऐसा पहला मामला

सीटी स्कैन के वक्त सबसे ज्यादा मुश्किल अजगर को स्थिर रखने में आई। वो बार-बार हिल रहा था जिसके कारण डॉक्टर्स को उसे आगे-पीछे से बांधना पड़ा। ये पहला मामला है जब देश में किसी अजगर का सीटी स्कैन किया गया हो। सीटी स्कैन में अजगर के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। अजगर को वहीं देखभाल के लिए रखा गया है। बताया जा रहा है कि उसकी सेहत में सुधार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+