पुणे में लोगों को दिखा तबाही का मंजर! एक साथ नजर आया लाखों 'मच्छरों का बवंडर', वायरल हुआ VIDEO
Pune Mosquitoes Tornado: आमतौर पर घर में मच्छर आ जाएं तो सोना दुश्वार हो जाता है। मच्छरों को भगाने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते। मगर जरा सोच कर देखिये कि कहीं पर अगर आपको मच्छरों का पूरा झुंड ही दिख जाए, तो क्या होगा। जी हां! हाल ही में एक अजीबोगरीब घटना कैमरे में कैद हुई है, जिसमें एक या तो नहीं बल्कि हजारों और लाखों की संख्या में मच्छर नजर आ रहे हैं।
वायरल हो रहा खतरनाक वीडियो
वीडियो को इंस्टाग्राम पर बीइंग पुणे ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा हुआ है कि नदी के ऊपर मच्छरों का बवंडर। केशवनगर खराड़ी के पास। वीडियो में मच्छरों का एख झुंड नजर आ रहा है। इस असामान्य घटना ने लोगों को हैरान के साथ-साथ चिंता में भी डाल दिया है। लोग इसे बेहद खतरनाक बता रहे हैं।

क्या आपने देखा मच्छरों का बवंडर?
महाराष्ट्र के पुणे के निवासी उस समय हैरान रह गए जब उन्होंने एक अजीबोगरीब नजारा देखा - एक मच्छर 'बवंडर'। कैमरे में कैद हुई इस अजीबोगरीब घटना को इंस्टाग्राम पर 'बीइंग पुणे ऑफिशियल' अकाउंट से शेयर किया गया।
Recommended Video
आखिर कहां से आए इतने मच्छर?
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुला मुथा नदी के ऊंचे जल स्तर के कारण केशवनगर और खरादी गावथान इलाकों के आसमान में मच्छरों के झुंड ने बवंडर पैदा कर दिया। वीडियो को 40 से 50 लाख लोगों ने देखा और इसपर काफी हैरानी जताते हुए रिएक्शन दिए। लोगों का मानना था कि ये बेहद खतरनाक हो सकता है और कई लोगों को बीमार कर सकता है।
लोगों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
एक यूजर ने लिखा कि पीएमसी को अपने रिवरफ्रंट और नदी सफाई प्रोजेक्ट में तेजी लानी चाहिए, इससे पानी की कमी की समस्या भी हल हो जाएगी। दूसरे ने कहा, "ये बहुत खतरनाक लग रहा है।" एक तीसरे यूजर ने कहा कि खराब स्वच्छता खराब सार्वजनिक स्वास्थ्य। एक ने कहा कि हम एंडगेम में हैं।
देखिये वायरल वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications