Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इस पुराने स्वेटर ने बना दिया 'मालामाल', 9 करोड़ में हुआ नीलाम, खासियत कुछ भी नहीं!

ठंड का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में स्वेटर्स की बिक्री भी बढ़ जाएगी। इस बीच एक स्वेटर की खूब चर्चा हो रही, जिसने एक कंपनी को मालामाल बना दिया। वो करीब 9 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ है।

अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें ऐसा क्या खास है कि इसकी इतनी ज्यादा बोली लगी। दरअसल ये स्वेटर किसी आम इंसान का नहीं बल्कि ब्रिटेन की प्रिंसेस डायना का है। इसका नाम ब्लैक शीप स्वेटर है।

auction

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे न्यूयॉर्क फैशन वीक में नीलामी के लिए रखा गया था। जो कंपनी इसकी नीलामी कर रही थी, उसको उम्मीद थी कि 41 लाख के आसपास इसकी बोली लगेगी, लेकिन ऑक्शन के दौरान मामला कुछ दूसरा हो गया। ये स्वेटर 1.1 मिलियन डॉलर में बिका। भारत के हिसाब से ये कीमत 9,13,99,385 से ज्यादा की होगी।

इस स्वेटर ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। कंपनी के मुताबिक प्रिंसेस डायना की कई अन्य चीजों की भी नीलाम हुई थी, लेकिन किसी की बोली इतनी ज्यादा नहीं लगी। उनको 50 से 80 हजार डॉलर मिलने का अनुमान था, लेकिन 15 मिनट की बोली में ये 1.9 लाख डॉलर पहुंच गई। बाद में 1.143 मिलियन डॉलर में डील फाइनल हुई। इसके अलावा इस स्वेटर ने विक्टर एडेलस्टीन ऑबर्जिन इवनिंग गाउन का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो जनवरी में 604,800 डॉलर में बिका था।

वहीं डिजाइनिंग पार्टनर जोआना ओसबोर्न के मुताबिक उन्होंने नीलामी को बैठकर देखा। घंटों तक कुछ नहीं हुआ, लेकिन आखिरी 10 मिनट में जो कुछ हुआ वो आश्चर्यजनक था। किसी को उम्मीद नहीं थी कि इतना ज्यादा दाम मिलेगा।

लोगों के मन में ये भी सवाल है कि इतने ज्यादा पैसे किसने खर्च किए हैं, लेकिन इसकी जानकारी अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब ये स्वेटर किसी म्यूजियम में जाएगा, तो ही खरीदार का पता चल पाएगा।

19 साल की उम्र में पहना था ये स्वेटर
आपको बता दें कि जून 1981 में तत्कालीन प्रिंस चार्ल्स पोलो मैच खेल रहे थे। जिसको देखने के लिए 19 साल की डायना भी पहुंचीं। उसी वक्त उन्होंने ये स्वेटर पहना था।

डायना के करीबियों के मुताबिक वो खुद को रॉयल फैमिली का ब्लैक शीप बोलती थीं। ब्लैक शीप का मतलब बाकियों से अलग होना होता है। उनका मानना था कि वो ये स्वेटर पहनकर अलग दिखती हैं, ऐसे में इसका नाम ब्लैक शीप स्वेटर पड़ गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+