इंसानों को मिला डायनासोर युग से पहले का जीव, शरीर में 3 आंखें, पानी में आते ही तेजी से हो रहा विकास

डायनासोर ने ट्राइएसिक काल के अंत (करीब 23 करोड़ साल पहले) से लेकर क्रीटेशियस काल (करीब 6.5 करोड़ साल पहले) के अंत तक पृथ्वी पर राज किया। माना जाता है कि एक विशाल उल्कापिंड पृथ्वी से टकराया था, जिस वजह से डायनासोर समेत उस वक्त के तमाम जीवों का अस्तित्व पूरी तरह से खत्म हो गया, लेकिन कुछ प्रजातियों की किस्मत अच्छी थी। वो उस भयवाह दौर में भी सर्वाइव कर गए। अब उनमें से एक जीव दिखा है। (तस्वीरें साभार- वायरल प्रेस)

एरिजोना में मिला जीव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका के एरिजोना की पहाड़ियों में कुछ लोगों को एक रहस्यमयी जीव मिला। जिसकी तीन आंखें हैं। शुरू में तो उन्हें कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जब उन्होंने उसके बारे में जानकारी हासिल की तो वो हैरान रह गए। ये जीव डायनासोर काल का है, जो करीब 55 करोड़ साल से पृथ्वी पर रह रहे। ये ज्यादातर वक्त पानी के अंदर ही बिताते हैं।

किसे मिला ये जीव?
रिपोर्ट में आगे बताया गया कि 29 साल के अदार लीबोविच कुछ दिनों पहले एरिजोना की पहाड़ियों में घूम रहे थे। तभी उनको एक तालाब में तीन आंखों वाला जीव दिखा। उसके पंख भी थे। उन्होंने तुरंत उसका वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। उन्होंने लिखा- मैं रेगिस्तान के बीच में था, तभी मुझे एक जिंदा जीव मिला। मैं बहुत ही कंफ्यूज था। ये करोड़ों साल का बताया जा रहा है।

क्या है इसका नाम?
जीव वैज्ञानिकों ने इस रहस्यमयी जीव के बारे में विस्तार से बताया है। उनके मुताबिक इसका नाम ट्रायओप्स है। ये नाम इसकी तीन आंखों के आधार पर पड़ा। इसकी तीन आंखों में से एक में फोटोरिसेप्टर्स होते हैं, जो रोशनी का पता लगाते हैं। इनकी प्रजनन प्रक्रिया भी बहुत अजीब है। इनके अंडों को सालों तक छोड़ा जा सकता है। जैसे ही पानी के संपर्क में आएंगे, उनका विकास होने लगेगा।

कितनी है इनकी लाइफ?
सोशल मीडिया पर लोगों को लग रहा कि जो जीव मिला है, वो करोड़ों साल से जिंदा है। इस पर वैज्ञानिकों ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि इसकी प्रजाति डायनासोर काल की है, ना कि ये जीव। आमतौर ट्रायओप्स की लाइफ 50 से 90 दिन ही होती है। इसी में ये प्रजनन करके अपने वंश को आगे बढ़ाते रहते हैं।

नहीं हुआ कोई बदलाव
ट्रायओप्स डायनासोर की उत्पत्ति से पहले ही पृथ्वी पर हैं। जब उल्कापिंडों ने धरती पर तबाही मचाई थी तो भी ये बच निकले। वैसे इनता लंबा वक्त बीतने के बाद जीवों की प्रजातियों में बड़े बदलाव होते हैं, लेकिन इस छोटे जीव के साथ ज्यादा बदलाव नहीं हुआ।
Recommended Video












Click it and Unblock the Notifications