अजब-गजब: गर्भवती महिला इतनी तेज से हंसी कि पैदा हो गया बच्चा
नई दिल्ली। सुनने में अजीब लगा ना लेकिन ऐसा सच में हुआ है लंदन में, जहां के प्लॉय माउथ शहर के रॉयल लास्ट थिएटर में एक महिला कॉमेडी प्रोग्राम देखकर इस कदर हंसी कि उसके बाद उसे लेबर पेन होने लगा और उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया अचरज इस बात का है कि इस महिला की डिलेवरी डेट फरवरी में थी इसलिए वो क्रिसमस पर आयोजित हुए कार्यक्रम में एक्टर गोक वान का शो अपने पति के साथ देखने आयी थी लेकिन इस शो देखते-देखते वो इतनी मंत्रमुग्ध हो गई और ठहाके मार-मार कर हंसने लगी कि उसे अचानक से लेबर पेन स्टार्ट हो गया।
इस महिला का नाम क्रिस्टी नामग है, उनकी लेडी डॉक्टर ने कहा कि ऐसा सौ में से दो-तीन महिलाओं को होता है। फिलहाल मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। क्रिस्टी ने इस बच्चे का नाम रुबेन रखा है।













Click it and Unblock the Notifications