झील के बीच 'नर्क का दरवाजा' फिर से खुला, हर सेकेंड निगल रहा 48000 क्यूबिक फीट पानी

नई दिल्ली: हमारी पृथ्वी अपने आप में सैकड़ों राज समेटे हुए है, जिनके बारे में आज तक वैज्ञानिक भी पता नहीं लगा पाए। आपने जमीन के अंदर तो बहुत गड्ढे देखे होंगे, लेकिन क्या कभी नदी के बीच विशाल छेद देखा है? इसी तरह का एक छेद अमेरिका के कैलिफोर्निया में था, जो फिर से खुल गया है।

'पोर्टल टू हेल' है नाम

'पोर्टल टू हेल' है नाम

स्थानीय लोग नदी के बीच स्थित इस छेद को 'पोर्टल टू हेल' यानि नर्क का दरवाजा कहते हैं। ये अब दोबारा से खुल गया है, जिस वजह से उनमें डर का माहौल है। आधिकारिक रूप से इस छेद का नाम 'ग्लोरी होल' है, जो करीब 72 फीट चौड़ा है।

चारों ओर भंवर

चारों ओर भंवर

दरअसल पूर्वी नापा काउंटी में मोंटिसेलो बांध के ऊपर एक झील स्थित है, वहां पर ये होल है। झील का स्तर बढ़ने के बाद ये फिर से खुल गया है। आप इसे ध्यान से देखेंगे तो ये वाकई में नर्क का दरवाजा लगता है। इसके चारों ओर पानी की भंवर रहती है, जो काफी विशाल है।

15.5 फीट के जलस्तर पर खुलता है

15.5 फीट के जलस्तर पर खुलता है

मामले में बांध के एक अधिकारी ने बताया कि एक 72 फीट चौड़ी और 245 फीट लंबी सुरंग नाले के छेद के रूप में कार्य करती है, जब झील 15.5 फीट से ऊपर उठती है तो ये प्रति सेकंड लगभग 48,000 क्यूबिक फीट पानी निगलती है। 2017 में जब ये पोर्टल खुला था, तो लोग इसे देखकर डर गए थे। इसके बाद 2019 में वहां पर बारिश के बाद झील का जलस्तर बढ़ा और फिर से ये खुला। जिसके बाद बड़ी संख्या में पर्यटक इसे देखने पहुंचे थे।

नहाना-तैरना प्रतिबंधित

नहाना-तैरना प्रतिबंधित

2019 के मार्च में ही एक बत्तख यहां पर हादसे का शिकार हो गई थी। उस दौरान वो ग्लोरी होल में गिर गई थी। उसका वीडियो भी वायरल हुआ था हालांकि बांध प्रबंधन ने दावा किया था कि वो सुरक्षित बच गई थी। वैसे ये होल लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा नहीं है क्योंकि वहां पर तैरना और नहाना प्रतिबंधित है।

जब महिला इसमें गिरी

जब महिला इसमें गिरी

अधिकारियों के मुताबिक ये कोई नर्क का दरवाजा नहीं है। 1950 के दशक में इंजीनियरों ने इसे अधिक सामान्य साइड च्यूट के विकल्प के रूप में बनाया था, जो एक बांध से पानी के आउट फ्लो को नियंत्रित करता है। ये पूरी तरह से सीमेंट से निर्मित है। 1997 में इसमें बड़ा हादसा हुआ था, जहां एमिली श्वालेक नाम की महिला इसमें गिर गई थी। 20 मिनट तक वो रिम से चिपकी रही, इसके बाद उसकी मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+