PETA ने 'इसरो' को भेंट किया शानदार वीगन केक, 'चंद्रयान 3' से जुड़ा ये रॉकेट केक क्यों है खास?
'चंद्रयान 3' की कामयाबी का जश्न पूरा देश मना रहा है। पीएम मोदी ने भी आज अपने भाषण में इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। इस कड़ी में हाल ही में पीपुल्स फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स पेटा इंडिया ने चंद्रयान-3 मिशन की ऐतिहासिक उपलब्धि पर इसरो को एक रॉकेट के आकार का वीगन केक भेंट किया है।
पेटा के अधिकारी ने इस संबंध में कहा कि भारत के 'चंद्रयान 3' के ऐतिहासिक रूप से चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के जश्न में रॉकेट के आकार का एक शाकाहारी केक दिया है। इस केक को चॉकलेट ट्रफल और ब्लू बटरक्रीम से बनाया गया था, जो कि पूरी तरह से शाकाहारी है।

पेटा इंडिया में फैशन, मीडिया और सेलिब्रिटी प्रोजेक्ट्स की प्रबंधक मोनिका चोपड़ा ने कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश है और शाकाहारी खाने की शुरुआत भारत में ही हुई थी। दुनिया में अब हमारे देश में अब शाकाहारियाों की बड़ी आबादी है और 10 सालों में शाकाहारियों की संख्या में 360 प्रतिशत आश्चर्यजनक बढ़ोतरी देखी गयी है ऐसे में ये हमारे देश के लिए एक गर्व का क्षण भी है।
पेटा ने केक की एक तस्वीर के साथ ट्वीट शेयर कर कहा कि हम आशा करते हैं कि @इसरो पेटा इंडिया द्वारा आज चंद्रमा पर और वापस भेजा गया ये #शाकाहारी केक बहुत पसंद आया। ♥️ बेंगलुरु में #CravebyLeena द्वारा प्यार और सम्मान के साथ बनाया गया। बधाई हो भारत!
बताते चलें कि चंद्रयान 3 ने अपनी यात्रा की शुरुआत आंध्र प्रदेश के सतीश धवन स्पेस सेंटर से की थी। 23 अगस्त के ऐतिहासिक दिन ये चांद के साउथ पोल पर लैंड हुआ। स्पेसक्राफ्ट में विक्रम लैंडर लगा हुआ था, जो प्रज्ञान लैंडर को लेकर गया।
पीएम मोदी ने आज इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात की। इसरो के कमांड सेंटर में पीएम मोदी ने चंद्रयान 3 के बारे में समझा। प्रधानमंत्री ने कहा कि चंद्रयान 3 जिस पॉइंट पर लैंड हुआ, उसे शिवशक्ति पॉइंट के नाम से जाना जाएगा। इसके साथ ही जहां चंद्रयान 2 लैंड हुआ, उसे तिरंगा के नाम से जाना जाएगा। इसके साथ ही सबसे अहम घोषणा करते हुए पीएम ने कहा कि 23 अगस्त के दिन को नेशनल स्पेस डे के तौर पर मनाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications