मैं तुझे देखा, हंसते हुए गालों पे... फिजिक्स के पेपर में गाने लिख आया बच्चा, लोग बोले- न्यूटन हम शर्मिंदा हैं
सोशल मीडिया पर एक बच्चे की एग्जाम शीट वायरल हो रही है, जिसे पढ़ने के बाद लोग कह रहे हैं कि यही होता है जब पढ़ने की जगह बच्चा इंस्टाग्राम रील्स देखता है।

Funny answer sheet: बच्चे एग्जाम में क्या-क्या लिखकर आते हैं, कभी-कभी ये सब देखकर टीचर्स अपना माथा पकड़ लेते हैं। सीधे-सीधे सवाल का जवाब देने की बजाय कुछ बच्चे अकसर ऐसा लिख देते हैं कि जिसे पढ़कर किसी की भी हंसी छूट जाए।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बच्चे की जो आंसरशीट वायरल हो रही है, अगर इसका जिम्मेदार सोशल मीडिया को ठहराया जाए तो शायद कुछ गलत नहीं होगा। (वीडियो-नीचे)
मामला पाकिस्तान का है, जहां बच्चे की आंसरशीट में लिखी बातें और टीचर का रिएक्शन दोनों ही जमकर वायरल हो रहे हैं। आपको ये वीडियो जरूर देखना चाहिए। आंसरशीट को जो भी देख रहा है, यही बोल रहा है कि यही हाल होता है जब बच्चा किताबों की जगह इंस्टाग्राम रील्स देखता रहता है।
डेढ़ मिनट के इस वीडियो में टीचर अपना दर्द बयां कर रहा है। वो बताता है कि मैं कराची बोर्ड फिजिक्स फर्स्ट ईयर की कॉपी चेक कर रहा हूं। बच्चों को लगता है कि कॉपी चेक करने वाला अंधा है... बस चेक करेगा और नंबर दे देगा। दरअसल, कॉपी में बच्चे ने गाने लिखे हुए हैं।
इससे भी अजीब ये कि बच्चे ने पहले लिखा- बड़ा खतरनाक पेपर दिया है भाई लोग... कसम से दिल दुखता है मेरी जान मैंने तुझे देखा, हंसते हुए गालों पे... गाने के लिरिक्स के साथ-साथ उसने धुन भी अपनी कॉपी में लिख डाली। 27 दिसंबर को गायक अली जफर ने ये वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।
उन्होंने लिखा कि मैं गुजारिश करता हूं कि छात्र मेरे गानों में फिजिक्स ना देखें। पढ़ाई करें और शिक्षकों का सम्मान भी करें। इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और इसपर प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने इस पोस्ट को शर्मिंदा करने वाला बताया तो दूसरे ने लिखा कि अली जफर ने फिजिक्स का बेस ही बदल डाला।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications