भारत की वजह से रातों-रात फेमस हुई इस पाकिस्तानी लड़की ने भारत को दिया धन्यवाद
भारत और पाकिस्तान के सामरिक रिश्ते चाहे कैसे भी रहे हों लेकिन पाकिस्तान के कई कलाकारों ने बॉलीवुड की फिल्मों में काम कर देश-दुनिया में खूब नाम कमाया है।
पाकिस्तान। भारत और पाकिस्तान के सामरिक रिश्ते चाहे कैसे भी रहे हों लेकिन पाकिस्तान के कई कलाकारों ने बॉलीवुड की फिल्मों में काम कर देश-दुनिया में खूब नाम कमाया है। हाल ही में पाकिस्तान की एक आम लड़की भारत की ही वजह से दुनिया भर में फेमस हो गई है। इस खूबसूरत लड़की का नाम दानानीर मोबीन उर्फ गीना है। आई जानते हैं दानानीर के रातों-रात फेमस होने की वजह-
'हमारी पावरी हो रही है' वीडियो हुई वायरल
पाकिस्तानी गर्ल दादानीर ने 6 फरवरी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया था। उनके इस वीडियो को भारत में इतना देखा गया कि वह रातों-रात हिट हो गईं। वीडियो उनके बोलने के एक जुदा अंदाज के कारण पसंद किया गया जिसमें वह पार्टी को पावरी कह रही हैं। इस वीडियो में उनके साथ उनकी कुछ दोस्त दिखाई दे रही हैं। वीडियो को उत्तरी पाकिस्तान की नथाईगली की पहाड़ियों में शूट किया गया है।
वीडियो पर अब तक बन चुके हैं ढेरों मीम
उनके इस वीडियो पर अब तक ढेरों मीम बन चुके हैं। दीपिका पादुकोण ने भी उनकी इस वीडियो को लेकर अपने इंस्ट्राग्राम पर एक मीम शेयर की है।
अमूल ने भी बनाया दानानीर पर मीम
भारती की अमूल कंपनी ने भी दानानीर मोबीन को लेकर एक मीम बनाया है जिसमें लिखा गया है, 'ये हमारी पाव टी हो रही है।'
दानानीर ने किया भारत का धन्यवाद
अपनी पावरी हो रही है वाली वीडियो को वायरल करने के लिए उन्होंने भारत के लोगों का धन्यवाद दिया है और भविष्य में भारत और पाकिस्तान के अच्छे संबंधों को लेकर उम्मीद जताई है।