VIDEO: शकीरा का 'वाका-वाका' गाकर शख्स ने बेचे आम, गजब के टैलेंट पर फिदा हुए लोग
आजकल काफी वक्त से छोटा बिजनेस हो या फिर बड़ा, लोग इसे आगे बढ़ाने के लिए तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट करते नजर आते हैं। अपने प्रोडक्ट्स को बेचने के लिए अकसर लोग जिंगल्स का इस्तेमाल भी करते हैं।
स्ट्रीट वेंडर्स को आपने अकसर खाना बेचते हुए गाना गाते खूब सुना होगा। हाल ही में एक सब्जीवाले का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। शख्स पाकिस्तान का है, जो वाका-वाका गाना गाते हुए सब्जी बेच रहा है।
(वीडियो-नीचे)

कैप्शन के मुताबिक, वीडियो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इसे 3 मिलियन लोगों ने देखा है। वहीं इंस्टाग्राम पर इसे 1 लाख लाइक्स मिले हैं। यूजर्स सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। लोग उसके टैलेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
कई लोगों ने सब्जी बेचने वाले इस शख्स को पाकिस्तानी शकीरा तक बता डाला। एक ने कहा कि क्या टैलेंट है। पाकिस्तान का विकास होने से कोई नहीं रोक सकता। एक और ने कहा कि इस शख्स में सचमुच गाने का टैलेंट है।
यहां देखें वीडियो...
सोशल मीडिया पर अकसर लोगों के ऐसे वीडियोज वायरल होते हैं। कई बार ट्रेंडिंग वीडियोज और रील्स को देखने के बाद लोगों को ये अजब-गजब आइडियाज आते हैं। लेकिन वाकई ये शख्स जिस तरह से गाना गा रहा है, वो काफी शानदार है। कई लोग उसके सब्जियां बेचने के तरीके से इंप्रेस हो रहे हैं, तो कईयों को शख्स की आवाज काफी पसंद आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications