Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Pakistani Couple Dance: 'बीड़ी जलइले' पर शानदार डांस कर कपल ने लगाई स्टेज पर आग, लोग बोले- 'माशाअल्लाह!'

वायरल वीडियो में एक पाकिस्तानी कपल बीड़ी जलइले पर शानदार डांस कर रहा है। कपल का बेहतरीन परफॉर्मेंस लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Pakistani couple dancing

इंस्टाग्राम पर आप अकसर ढेरों रील्स देखते होंगे। कई बार आपने पॉपुलर सॉन्ग्स पर लोगों को डांस करते देखा होगा और इनमें से कई ऐसे वीडियोज होते हैं जो लोगों को काफी पसंद आते हैं और वायरल भी हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो पाकिस्तान के एक कपल का भी है, जिसमें वे मशहूर बॉलीवुड सॉन्ग 'बीड़ी जलइले' पर थिरकते नजर आ रहे हैं। इससे पहले पाकिस्तानी गर्ल आइशा का 'मेरा दिल ये पुकारे' जमकर सुर्खियों में रहा था। ऐसे में अब बॉलीवुड गाने पर इस पाकिस्तानी कपल के डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

'बीड़ी जलइले' पर किया धांसू डांस

'बीड़ी जलइले' पर किया धांसू डांस

पाकिस्तानी कपल का ये वीडियो वेडिंग फोटोग्राफर Bilal Ijaz ने शेयर किया है, जिसमें वे साल 2006 में आई फिल्म ओमकारा के आइकॉनिक गाने पर डांस कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ने शरारा पहना हुआ है और उसके शख्स ने कुर्ता पायजामा पहना हुआ है। दोनों बेहद अच्छे लग रहे हैं।

वायरल हुआ वीडियो

'बीड़ी जलइले पर अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दोनों ने स्टेज पर आग ही लगा डाली। दोनों की कैमिस्ट्री भी लोगों को खूब भा रही है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि क्या पावरफुल परफॉर्मेंस है। डांस फ्लोर को रॉक कर दिया। वीडियो को 3.2 मिलियन लोगों ने देखा है और कइयों ने इस सुपर डुपर परफॉर्मेंस के वीडियो को शेयर भी किया है।

लोगों को खूब भाया वीडियो

लोगों को खूब भाया वीडियो

लोगों को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है। लाइक करने के साथ-साथ लोगों ने इसपर जमकर रिएक्शन भी दिए हैं। एक यूजर ने कहा कि ये दोनों कितने प्यारे लग रहे हैं। एक ने लिखा कि ये बहुत प्यारा है, माशाअल्लाह। लोगों को ये प्यारा सा कपल और उनका डांस बेहद पसंद आ रहा है।

आयशा का डांस हुआ था वायरल

आयशा का डांस हुआ था वायरल

वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बीते दिनों जिस तरह से डांस के वीडियोज वायरल हो रहे हैं, वो वाकई में मजेदार है। इससे पहले पाकस्तानी गर्ल आयशा का डांस वीडियो भी किसी शादी समारोह का लग रहा था। इसमें वो मेरा दिल ये पुकारे पर शानदार डांस करती दिखाई दी थीं। वीडियो काफी समय तक लोगों की जुबां पर चढ़ा हुआ था।

Recommended Video

    प्राचीन मंदिर की छत पर चढ़कर महिला पर्यटक करने लगी डांस, लोगों ने किया ये हाल, देखें VIDEO

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+