इंसान की तरह सिगरेट पीते हुए इस जानवर का VIDEO हुआ वायरल
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वी़डियो एक आरंगुटान की है, जो चिड़ियाघर में अपने बाड़े में बैठकर बड़े आराम से सिगरेट पी रहा है। उसके सिगरेट पीने के तरीके को देखकर लोग हैरान हो गए।

वीडियो इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से करीब 150 किमी दूर बांगडुंग के चिड़ायाघर का हैं, जहां 22 साल का आरंगुटान इंसानों की तरह बैठकर कश लगा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चिड़ियाघर घूमने आए एक शख्स ने सिगरेट पीने के बाद उसे आरंगुटान के बारे में फेंक दिया।
इसके बाद आरंगुटान धीरे से वहां पहुंचा और सिगरेट उठाकर उसे इंसानों की तरह से पीने लगा। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद चिड़ियाघर प्रशासन की काफी आलोचना हो रहा है। जानवरों के साथ इस तरह के व्यवहार को लेकर लोग चिड़ियाघर प्रशासन की आलोचना कर रहे हैं। वहीं अब तक 18 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। आप भी देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications