Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

LinkedIn पर लड़की ने एक्‍सपीरियंस में लिखा- 'सेक्स वर्क', बताई इसकी खास वजह

LinkedIn पर लड़की ने एक्‍सपीरियंस में लिखा- 'सेक्स वर्क', बताई इसकी खास वजह

न्‍यूयार्क , 13 जुलाई: नौकरी तलाशने के लिए लोग अपना सीवी ऑनलाइन प्रोफेशनल प्‍लेटफार्म लिंक्‍डइन का सहारा लेते हैं। इस पर अपने एक्‍सपीरिएंस को बेहतर से बेहतर तरीके से हाइलाइट करने की कोशिश करते हैं ताकि उन्‍हें नौकरी का बेहतरीन मौका मिल सके। वहीं हाल ही में एक लड़की ने लिंक्‍डइन पर अपने वर्क एस्‍पीरिएंस के सेक्‍शन में ऐसी बात लिख दी है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस लड़की ने लिंक्‍डइन पर वर्क एक्‍सपीरिएंस में "सेक्‍स वर्क" लिखा है। हांलाकि इस लड़की ने अब ये खुलासा किया है आखिर ऐसा क्‍यों किया?

LinkedIn पर लड़की ने एक्सपीरियंस में लिखा - 'सेक्स वर्क

LinkedIn पर लड़की ने एक्सपीरियंस में लिखा - 'सेक्स वर्क

ये लड़की अमेरिका के न्‍यूयॉर्क की है। जिसका नाम एरियल इगोजी है। इगोजी ने लिंक्‍डइन प्रोफेशलन नेटवर्क साइड पर सेक्‍स वर्क एक्‍सपीरिएंस के साथ एक पोस्‍ट लिख कर ये समझाया है उसने ऐसा क्‍यों किया। ये पोस्‍ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, कई लोग उसकी बात पर सहमति जताते हुए तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ मजा ले रहे हैं।

लड़की के हैं लिंक्‍डइन पर हजारों फॉलोअर्स

लड़की के हैं लिंक्‍डइन पर हजारों फॉलोअर्स

सेक्‍स वर्क जिसे अमेरिका हो भारत हर जगह गंदा ही माना जाता है उसी काम को खुलेआम अपने एक्‍सपीरियंस में लिखकर अपने लिए काम तलाश रही है। एरियन इगोजी के लिंक्‍डइन पर लगभग साढ़े नौ हजार फॉलासर्अ हैं। एरियल इजोगी ने लिंक्डइन प्रोफाइल के वर्क एक्सपीरियंस में 'सेक्स वर्क' को शामिल करने के बाद इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

लड़की ने बताया क्‍यों छोड़ दी अच्‍छी नौकरी और क्‍यों लिखी ये बात

लड़की ने बताया क्‍यों छोड़ दी अच्‍छी नौकरी और क्‍यों लिखी ये बात

एरियन इगोजी ने अपने लिंक्डइन प्रोफाइल के स्क्रीनशॉट पोस्ट किया जिसमें "सेक्स वर्क" और सेल्‍फ एम्‍पलाय लिखा है। एरियल ने उसने हाल ही में अच्‍छी सैलरी और सुविधाओं वाली अच्‍छी नौकरी छोड़ दी। इसकी वजह है कि मैं बेहतर तरीके से सेक्स वर्क कर सकती हूं। मैंने अपनी छवि को बेचने और उलझाने से बस इतना बचा लिया था कि मैं खुद से पूछ सकती थी कि क्या मैं खुश थी। मैं खुश नहीं थी । हां समय के साथ कुछ भव्य चीजें छिपाईं थीं, लेकिन उन्‍होंने मदद की। सबसे बड़ा कारण आगे बढ़ने का ये है कि सेक्स वर्क मुझे दिखाता है जब मैं जानबूझकर इसे अपनाती हूं कि मेरी शक्ति क्या कर सकती है मैं अत्यधिक मात्रा में शुल्क लेती हूं।

मैं वो फीस लेती हूं जिसकी.....

मैं वो फीस लेती हूं जिसकी.....

एरियन इगोजी ने आगे लिखा मुझे उन लोगों से रिजेक्‍शन से कोई समस्‍या नहीं है जो मुझे पैसे नहीं दे सकते हैं, पर मैं वो फीस लेती हूं जिसकी एक भावनात्मक श्रमिक को फीस के तौर पर जरूरत होती है। मैं अपनी सीमाएं निर्धारित करती हूं और उसमें रहती हूं। मैं समय बरबाद नहीं करती हूं। मैंने अपनी ओर से बात रखना और तोल-मोल को लेकर बातचीत करना बंद कर दिया। मेरे पास साबित करने के लिए कुछ भी नहीं है। मैंने अपनी वैल्‍यू स्पष्ट करने के लिए येकाम किया है।"

मुझे इसे करने के लिए अपने कपड़े नहीं उतारने पड़े

मुझे इसे करने के लिए अपने कपड़े नहीं उतारने पड़े

एरियन इगोजी ने ये भी बताया कि "यह किसी अन्य क्लाइंट के काम से अलग क्यों है? उन्‍होंने कहा अब यह मेरे लिंक्डइन पर है, क्योंकि आने वाले क्रिएटिव ग्राहकों के लिए न केवल मेरा नया मानक है कि वे कम से कम आधे सम्मानजनक, उदार और आभारी हों। मेरे अनुभव में, जो लोग सेक्स वर्क और सेक्स वर्कर्स का अनादर करते हैं, वे खुद को बड़ा बताने के लिए ऐसा करते हैं। "मैं _____ हो सकता हूं, लेकिन कम से कम मैं सेक्स वर्कर नहीं हूं।" "मैं सफल हूं और मुझे इसे करने के लिए अपने कपड़े नहीं उतारने पड़े"। मैं चाहती हूं कि अधिक से अधिक लोग सम्मानित सेक्स वर्क और सेक्स उद्योग के काम को अन्य उद्योगों की तरह सम्‍मान मिले ।

यूजर ने लिखा- अब हम लिंक्डइन पर वेश्यावृत्ति का विज्ञापन कर सकते हैं ?

यूजर ने लिखा- अब हम लिंक्डइन पर वेश्यावृत्ति का विज्ञापन कर सकते हैं ?

सोशल मीडिया पर इस पोस्‍ट को हजारों लाइक्‍स और कमेंट मिल चुके हैं। लोग कह रहे है कि यह एक बहुत ही खतरनाक खेल है जिसे आप खेल रहे हैं। निश्चित रूप से आपके पास ऐसे ग्राहक हो सकते हैं जो अच्छे हैं लेकिन लोग झूठ बोलते हैं। किसी भी क्षण कोई व्यक्ति आपको नुकसान पहुंचाना चाहता है। सावधान रहें मैडम । मैं चाहता हूं कि आप इसके बारे में और सोचें। वहीं एक ने लिखा आपको पैसा मिलता है, लेकिन क्या यह आईने में देखने और शॉवर में रोने के लायक है जब आप अभी भी एक शून्य को भरने की कोशिश में अधूरा महसूस करते हैं?" वहीं एक ने यूजर ने लिखा अब हम लिंक्डइन पर वेश्यावृत्ति का विज्ञापन कर सकते हैं ? मेरा मतलब है कि हम इसे कैसे भी चुनें, सेक्स के लिए रुपये पारिश्रमिक प्राप्त करना अभी भी वेश्यावृत्ति है।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+