2 साल की प्रेग्नेंसी के बाद महिला ने बकरी के बच्चे को दिया जन्म
दो साल तक गर्भवती रहने के बाद जब महिला ने बकरी को जन्म दिया तो अस्पताल में उसे देखने वालों की भीड़ जमा हो गई।
नई दिल्ली। क्या इंसान किसी जानवर के बच्चे को जन्म दे सकता है। यकीनन नहीं, लेकिन नाइजीरिया में जो मामला सामने आया है उसे जानने के बाद आपको इस बात पर यकीन करना होगा कि इंसान जानवरों को जन्म दे सकता है। दरअसल नाइजीरिया में एक महिला ने 2 साल की प्रेग्नेंसी के बाद बकरी के बच्चे को जन्म दिया। द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक नाइजीरिया के पोर्ट हरकोर्ड में एक महिला ने दो साल की प्रेग्नेंसी के बाद बकरी को जन्म दिया है। अपनी बात को साबित करने के लिए इसका वीडियो भी बनाया गया।

महिला दो साल से प्रेग्नेंट थी और मदद के लिए कम्युनिटी सेंटर पहुंची थी। वहां क्लीनिक में उसका इलाज चल रहा था। इलाज के बाद महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और उसने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन वो बच्चा इंसान का नहीं बल्कि बकरी का था। इस पूरे वाकये का वीडियो तैयार किया गया, जिसमें देखा जा सकता है कि एक बकरी का बच्चा खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ है।
वहीं एक महिला दर्द से कराह रही है। बच्चे के 4 पैर है। जैसे ही लोगों को इस घटना की सूचना मिली वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोग क्लीनिक में उस अजीबो-गरीब बच्चे को देखने के लिए आने लगे। हलांकि ये कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले साल 2012 में नाइजीरिया में एक महिला ने घोड़े जैसे मुंह वाले बच्चे को जन्म दिया था।












Click it and Unblock the Notifications