मौत का खेल! लुका छुपी पड़ी सांप को भारी, कछुए ने फुर्ती से यूं किया अटैक-Video
कछुए ने चीते की फुर्ती से सांप का शिकार किया। पहले छुपकर सांप के करीब आने का इंतजार किया। फिर पलक झपकते ही अपने मुंह में सांप दबा लिया। वीडियो देखते ही लोग बोले कि कछुए की तेजी हैरान करने वाली है।
'कछुआ' नाम को सुनते ही लोगों के मन में इस जंतु की स्पीड का आकलन कर लेते हैं। बेहद स्लो स्पीड का यह जीव जलीय स्थान में पाया जाता है। कछुआ मांसाहारी तथा सर्वाहारी दोनों होते हैं। कीड़े, मकोड़े, फल-सब्जियां अत्याधिक खाते हैं। लेकिन, क्या आपने कभी किसी कछुए को सांप को डकारते देखा है। जी, हां सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है।
जिसमें एक कछुआ अपनी विपरित स्पीड यानी चीते की तेजी से सांप का शिकार करता है। इतना ही नहीं, पलक झपकते ही उसे अपना निवाला बना लेता है। हैरान करने वाले इस वीडियो में कछुए का एक अलग ही रूप नजर आ रहा है। आइए देखते हैं इस वीडियो में है क्या?

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक कछुआ झील में पत्थरों के बीच छिपा है। झील के पानी की धारा में जलीय सांप तैरता हुआ आया। कछुआ धीरे पत्थरों से तैरते हुए बाहर निकला और चीते की तेजी से सांप पर अटैक किया। पलक झपकते ही सांप का खेल खत्म हो गया। कछुए ने सांप को अपना निवाला बना लिया। सांप को कुछ करने का मौका ही नहीं मिला। कछुए का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो चुका है।
90 हजार से ज्यादा लाइक्स
दरअसल, एक यूनिलाड नाम के इंस्टाग्राम पेज पर 30 जून को वीडियो शेयर किया गया है। जिसे अब तक 90 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि सांप खाने वाला कछुआ। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि मौत का डरावना मंजर। तीसरे यूजर ने लिखा कि कछुए की तेजी हैरान करने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications