OMG: यहां सांपों से किया जाता है मसाज, बदन पर छोड़ दिए जाते हैं दर्जनों सांप और फिर.....देखें Video
नई दिल्ली। Snake Massage in Egypt. शरीर की थकान को दूर करने के लिए अब तक आपने कई तरह के मसाज( Massage) लिए होंगे, लेकिन जिस मसाज के बारे में हम आज आपको बताने जा रहे हैं उसक बारे में सोचना तो दूर शायद अब तक आपने सोचा भी नहीं होगा। हम आपको आज उस स्पा( Spa) के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां सांपों से लोगों का मसाज किया जाता है। इस स्पा में लोग दूर-दूर से स्नेक मसाज( Snake massage) करवाने आते हैं।
यहां होता है सांपों से मसाज
मिस्त्र के Cairo Spa में लोग दूर-दूर से स्नेक मसाज( Snake Massage) के लिए आते हैं। यहां का स्नेक मसाज काफी लोकप्रिय है। इस स्नेक मसाज में दर्जनों सांप-अजगर आपके बदन पर छोड़ दीजिए जाते हैं। फिर बदन पर रेंगते सांप आपके शरीर को रिलैक्स करवाने का काम करते हैं। आप सोच कर भी डर रहे होंगे कि कैसे सांप को आपक ऊपर डाल दिया जाता है। यहां मसाज करवाने वालों का कहना है कि शुरुआत में तो उन्हें डर लगता है,लेकिन धीरे-धीरे उन्हें अद्भुत आनंद और रिलैक्स अनुभव होता है।
स्नेक मसाज से मिलता है आराम
इस स्पा के मालिक सफवत सेदकी का कहना है कि सांपों के इस मसाज से मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। शरीर में बल्ड सर्कुलेशन बेहतर होता है। लोगों की थकान खत्म हो जाता है और उन्हें काफी रिलैक्स अनुभव होता है। स्पा क क्लाइंट जाय जैन के मुतबिक जब शरीर पर सांप छोड़े जाते हैं तो शुरुआत में बहुत डर लगता है। शुरुआत में उन्हें काफी घबराहट हो रही थी,लेकिन धीरे-धीरे डर खत्म हो जाता है और राहत मिलने लगती है। इस स्नेक स्पा का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
यहां अजगर करता है इंसानों का मसाज
इंडोनेशिया के एक स्पा में सांप-अजगरों स मसाज किया जाता है। इंसानों के शरीर पर कई छोटे बड़े सांप और अजगरों को छोड़ दिया जाता है और वे आपके शरीर पर रेंगते रहते हैं। हालांकि इसमें डरन वाली बात नहीं होती, क्योंकि ये सांप विषैले बिल्कुल भी नहीं होते और इनसे आपको कोई नुकसान भी नहीं होता।
This massage at a Cairo spa is not for the faint-hearted pic.twitter.com/YWAsHrHn1e
— Reuters (@Reuters) December 29, 2020
माइनस
10
डिग्री
की
कड़कती
ठंड
में
'ध्यान'
लगाते
नागा
साधु,
वीडियो
देख
उड़
जाएंगे
होश