क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

OMG!दुनिया का पहला प्रेग्नेंट मर्द, जल्द देगा बच्चे को जन्म

दुनिया का पहला मर्द जो बच्चे को जन्म देने जा रहा है। 4 महीने से गर्भ को संभाल रहा ये शख्स दुनिया का पहला पिता होगा, जिसने अपने बच्चे को खुद जन्म दिया।

Google Oneindia News

लंदन। अब तक आपने औरतों को गर्भवती होते और मां बनते देखा होगा। कुदरत का नियम भी यहीं है कि औरतें बच्चे को जन्म देती हैं, लेकिन विज्ञान के दम पर लोगों ने कुदरत के नियम को भी बदल दिया है। अब मर्द बच्चे को जन्म देगा। जी हां हैरान मत होइए। जल्द ही एक मर्द बच्चे को जन्म देने वाला है। वो दुनिया है पहला पुरूष होगा जो बच्चे को जन्म देगा।

OMG! This man to give birth to baby, know how

ब्रिटेन में महिला से पुरुष बनने की प्रक्रिया से गुजर रहा एक शख्स जल्द एक बच्चे को जन्म देने वाला है। फेसबुक पर मिले एक स्पर्म डोनर की मदद से वो प्रेग्नेंट हो गया और अब वो बहुत जल्द बच्चे को जन्म देने वाला है। चूंकि उसे कानूनी तौर पर एक पुरुष का दर्जा मिल चुका है, इसलिए उसे बच्चे को जन्म देने वाला पहला 'पिता' कहा जा रहा है।

लदंन का रहने वाला 20 साल का हेडेन क्रॉस जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाला पहला पित बन जाएगा। आपको बता दें कि हेडेन महिला से पुरूष बनने की प्रक्रिया से गुजर रहा है। उसका मेल हॉर्मोन्स ट्रीटमेंट चल रहा है, लेकिन वो एक बच्चे को जन्म देना चाहता था। जब उसने यूके की नैशनल हेल्थ सर्विस से अपने अंडे फ्रीज करने की बात की तो उसे इसके लिए इंकार कर दिया गया, जिसके बाद उसने स्पर्म डोनर की तलाश शुरू की और फेसबुक के जरिए उसे ऐसा ही एक शख्स मिल गया। स्पर्म डोनर के मिलते ही हेडेन ने जेंडर ट्रांजिशन को होल्ड पर रखकर पहले बच्चे को जन्म देने की ठानी । अभी वो 4 महीने से गर्भवती है। ल्द ही वो दुनिया का ऐसा पहला पिता बन जाएगा, जिसने अप ने बच्चे को जन्म दिया है। हलांकि फुल जेंडर ट्रांजिशन के बाद उसके स्तन और ओवरी हटा दिए जाएंगे। जिसके बाद बच्चे को स्तनपान करना उसके लिए मुमकिन नहीं होगा। आपको बता दें कि भारी-भरकम खर्च कर लोग अपने लिंग परिवर्तन करवाते हैं। कई ऑपरेसन से गुजरकर लोगों के लिंग बदल दिए जाते हैं।

Comments
English summary
British man has put his gender transition on hold to have a baby after finding a sperm donor on social media and is expected to become the first UK male to give birth.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X