OMG! महिला के पेट से एक के बाद एक निकलने लगे बच्चे, डॉक्टरों को बुलानी पड़ी टीम

नई दिल्ली। अमेरिका के टेक्सास में रहने वाली लॉरा पार्किंस गर्भवती थी। उनके बेबी बंप को देखकर लगता था कि उनके पेट में जुड़वा बच्चे हो। प्रेग्नेंसी का वक्त पूरा होने के बाद जब डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर्स हैरान रह गए। लॉरा के बेबी बंप के साइज को देखकर डॉक्टर्स ने भी यहीं माना कि शायद वो जु़ड़वा बच्चों की मां बनने वाली है, लेकिन जब डॉक्टरों ने लॉरा की सोनोग्राफी की तो सब हैरान रह गए।

 Texas woman gave birth to 6 children together.

लॉरा के पेट में एक-दो नहीं बल्कि 6 बच्चे पल रहे थे। लॉरा एक साथ छह बच्चों को जन्म देने वाली थी। जब डॉक्टरों ने ये बात लॉरा को बताई तो उसे लगा कि वो उसके साथ मजाक कर रहे हैं, लेकिन जब उन्होंने सोनोग्राफी रिपोर्ट दिखाई तो लॉरा खुद भी हैरान रह गई। लॉरा ने कहा कि उसे कभी नहीं लगा कि वो अपने गर्भ में एक साथ 6 बच्चों को पाल रही है।

गर्भ में 6 बच्चों की बात सुनकर पहले तो लॉरा और उनके पति हैरान हुए, लेकिन फिर उनकी हैरानी खुशी में बदल गई। डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिए सभी छह बच्चों की डिलीवरी करवाई। लॉरा ने एक साथ 3 लड़कियां और 3 लड़कों को जन्म दिया। हालांकि डॉक्टरों को इस ऑपरेशन के लिए डॉक्टरों की एक टीम लगानी पड़ी। सभी बच्चे स्वस्थ हैं। हालांकि उन्हें कुछ दिनों के लिए डॉक्टरों ने अपनी निगरानी में रखा है। बच्चों का वजन सामान्य से कम है। डॉक्टरों के मुताबिक ये चमत्कारी मामला है। 40 लाख महिलाओं में से किसी एक महिला के साथ ही ऐसा होता है। लॉरा और उनके पति अपने 6 बच्चों के साथ खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+