51 साल में पहली बार दिखा इंद्रधनुषी सांप, तस्वीरें देखकर लोग रह दंग
नई दिल्ली। सांप की सैकड़ों प्रजातियां हैं। इन्हीं में से एक प्रजाति है इंद्रधनुषी सांप। अमेरिका के फ्लोरिडा में ये दुर्लभ सांप देखा गया है। फ्लोरिडा के ओकाला नैशनल फॉरेस्ट में ये दुर्लभ सांप देखा गया। सबसे खास बात ये है कि 51 साल में पहली बार इस सांप को देखा गया। 4 फीट लंबा 'दुर्लभ इंद्रधनुषी सांप' को देखकर लोग दंग रह गए। इसके रंग को देखकर आप अंदाजा नहीं लगा पाएंगे ये यह सांप है।

दुर्लभ इंद्रधनुषी सांप
इस सांप की प्रजाति फरैंसिया एरिथ्रोग्रामा में साल 1969 में मैरियन काउंटी में देखी गई थी। जिसके बाद अब उसे एक बार फिर से देखा गया है। ईल मछली खाने में एक्सपर्ट यह सांप जहरीला नहीं होता है। इंसानों को देखकर यह सांप डर जाता है। इस सांप की सबसे बड़ी खासियत उसका रंग है।

51 सालों बाद दिखा ये सांप
इंद्रधनुष के रंग का सांप देखने पर अंदाजा लगा पाना मुश्किल होता है कि यह सांप है। जैसे आसमान में इंद्रधनुष में कई रंग होते हैं, उसी तरह से इस सांप के शरीर पर भी कई रंग पाए जाते हैं। स्पूतिनक वेबसाइट पर इस तरह के इंद्रधनुषी सांप की तस्वीर शेयर की गई है।
इस रेयर सांप की पीठ नीले और काले रंग की होती है। उससे शरीर पर रंग बिरंगी चमकदार धारियां होती हैं। फ्लोरिया के ओकाला नैशनल फॉरेस्ट में दो महिलाओं ने इस रेयर सांप को देखा, जिसके बाद उन्होंने इसकी तस्वीर खींच ली।

वायरल हुई फोटो
अब ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। एफडब्ल्यूसी मछली और वन्यजीव अनुसंधान संस्थान की ओर से इस फोटो को सोशल साइट फेसबुक पर शेयर किया गया है। लोग इस रंग बिरंगे सांप को देखकर हैरान हो रहे हैं। ये सांप अमेरिका में अटलांटिक तटीय मैदान , पूर्वी लुसियाना से दक्षिणी मैरीलैंड तक फैले हुए जंगल में पाए जाते हैं।वयस्क इंद्रधनुष सांप आमतौर पर 100 से 140 सेंटीमीटर लंबे होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications