OMG! अजगर की चपेट में शख्स की गर्दन, छूटने की कसरत में घुटने लगा दम, VIDEO में देखें मौत का खेल
अजगर ने शख्स पर हमला किया। उसकी गर्दन पर अजगर ने अपनी पकड़ बना ली। वो जैसे-जैसे खुद को छुड़ाने की मशक्कत करने में लगा रहा। लेकिन, अजगर अपनी जकड़ और मजबूत करता गया।
जुलाई का महीना सावन माह के रूप में जाना जाता है। इस माह को शिव भक्ति के लिए खास माना जाना है। बारिश के वजह से सरीसृप जमीन से ऊपर निकल आते हैं। इसी कड़ी में विशालकाय नाग 'अजगर' भी नदी, पोखरों से बाहर निकलते नजर आते हैं।
खास बात यह है कि अजगर एक विषहीन नाग होने के कारण डसने में जरूर फेल हो, लेकिन अपनी जबरदस्त पकड़ की मदद से शिकार का दम घोंटने में माहिर है। अगर आपकी गर्दन अजगर की पहुंच में आ जाए तो पलक झपकते ही आपको मौत के घाट उतार सकता है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। क्या है वीडियो में?

सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के अकाउंट @nature_passport से शेयर किए गए वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक शख्स की गर्दन को अजगर ने अपनी मजबूत पकड़ में जकड़े हुए है। शख्स का दम घुटने ही वाला होता है कि तभी एक अन्य शख्स अजगर को उसके पिछले भाग से गर्दन से हटाने का प्रयास करता है। लेकिन, अजगर अपनी पकड़ और टाइट करता जाता है। तभी दो युवक मिलकर अजगर को हटाने का प्रयास करने में लगे रहते हैं।
13 लाख से ज्यादा व्यूज, 24 हजार से ज्यादा लाइक्स
वायरल वीडियो में 13 लाख से ज्यादा व्यूज और 24 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, वीडियो पर अलग-अलग यूजर ने कई कमेंट भी किए। एक ने कहा कि वीडियो रिकॉर्ड करना छोड़कर पीड़ित की मदद करो। वहीं, एक अन्य ने कहा कि बाप रे! मौत से जंग।












Click it and Unblock the Notifications