'मैं कबसे देख रही हूं ये दोनों...' सरेआम रोमांस कर रहा था कपल, मेट्रो में खड़ी 'आंटी' ने लगा दी क्लास

Couple romance in Delhi metro: दिल्ली मेट्रो की हालिया घटनाओं ने लोगों को न सिर्फ हैरान किया है, बल्कि यात्रा करने में लोगों को असहज भी किया है। हाल ही में फिर एक घटना सामने आई है, जिसमें दिल्ली मेट्रो में एक कपल खुलेआम रोमांस करता नजर आया। इस घटना से मेट्रो में सफर कर रहे यात्री भी शर्मसार हो गए।
(वीडियो-नीचे)

'ये मेट्रो के बाहर करो'
इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक महिला लड़का औऱ लड़की को एक दूसरे का हाथ पकड़ने और एक दूसरे के गालों पर चुटकी देने के लिए डांट लगा रही है। महिला ने जोर देकर कहा कि प्यार दिखाने का ये तरीका खुलेआम मेट्रो के अंदर नहीं कहीं और होना चाहिए।

couple romance in delhi metro

'सरेआम ऐसी हरकत गलत है'
देखते ही देखते इस घटना ने बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा औऱ लोगों ने इसपर जमकर रिएक्शन भी दिए। एक यूजर ने कहा कि कपल को इस तरह की हरकत सरेआम नहीं करनी चाहिए। वहीं कई लोगों ने मेट्रो में भी कपल का साथ दिया। उनका कहना था कि महिला चीजों पर बढ़ा-बढ़ाकर प्रतिक्रिया दे रही है। साथ में सफर कर रहे यात्रियों को भी महिला के साथ तीखी बहस करते देखा गया। इस मामले पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया थी।

कलेश का गढ़ बना दिल्ली मेट्रो
एक यूजर ने रिएक्शन देते हुए कहा कि दिल्ली मेट्रो और मुंबई मेट्रो तो कलेश का गढ़ बन चुके हैं। वहीं एक ने कहा कि दिल्ली मेट्रो तो पब्लिक पार्क से भी ज्यादा वाहियात होती जा रही है।

लोगों ने दी मिली जुली प्रतिक्रिया
बताते चलें कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब दिल्ली मेट्रो में कपल की इस तरह की हरकतों से अन्य यात्रियों को असहज महसूस हुआ हो। कई बार पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इस घटना पर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि महिला ओवर रिएक्ट कर रही है।

यहां देखें वीडियो...

कपल ने किया रोमांस
इससे पहले भी कपल के रोमांस की एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें एक लड़का और लड़की सरेआम मेट्रो में किस करते नजर आ रहे थे। इस वीडियो पर कई लोगों ने आपत्ति जताई। तो कईयों ने इसकी शिकायत मेट्रो प्रशासन से भी की। लोगों का कहना था कि मेट्रो में इस तरह की हरकतें बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+