मार्केट में आया विटामिन और कैल्शियम से भरपूऱ झाड़ू! लोग बोले- 'पति के लिए भी फायदेमंद'
Nutritutional broomstick: दुनिया में कहीं भी कुछ भी हो सकता है। कई बार सोशल मीडिया के जरिये हमें ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जो या तो हमारे होश उड़ा देती है या फिर कई बार हमारी हंसी ही छूट जाती है। ऐसा ही कुछ हाल ही में देखने को मिल रहा है।
एक ट्विटर यूजर ने झाड़ू की तस्वीर शेयर की है, जिसे देखने के बाद लोगों की हंसी नहीं रुक पा रही। ये ब्रूमस्टिक अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

ब्रूमस्टिक्स हर घर में पाई जाने वाली सफाई करने वाली चीज है। वे अलग-अलग साइज और शेप्स में आते हैं, जिन्हें हमारी घरों की गंदगी को साफ करने के उद्देश्य से बनाया जाता है। लेकिन जिस झाड़ू की तस्वीर वायरल हो रही है, उसमें न्यूट्रिशंस फैक्ट लिखे नजर आ रहे हैं।

किसी जनरल स्टोरी के बाहर से ली गई इस तस्वीर में झाड़ू को एक कैलोरी चार्ट के साथ पैक किया गया है। चार्ज बेहद मजाकिया है, जिसमें फैट से लेकर कोलेस्ट्रॉल और प्रोटीन तक की डीटेल्स दी गई हैं। ये एक ऐसा नजारा है, जो किसी को भी हैरान कर देगा। क्योंकि झाड़ू की तीलियों से सफाई होती हैं ना कि इसे कोई खाता है।
इस पोस्ट ने ट्विटर पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। लोग इसे देखने के बाद जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने कहा कि अगर आप नाश्ता करने के बारे में सोच रहे हैं तो झाड़ू में कैलोरी चार्ट के बारे में सोचियेगा। इस कमेंट ने लोगों को और भी ज्यादा हंसने पर मजबूर कर दिया।
वीडियो पर 32 हजार लोगों ने अपने रिएक्शन दिए हैं। लोगों से अपनी हंसी को रोक पाना मुश्किल हो गया। वहीं एक ने कहा कि झाड़ू कैलोरी घटाने के इस्तेमाल में आते हैं। अगर ये सही से यूज किए जाएं तो। एक ने कहा कि हां झाड़ू पति अकसर अपनी बीवियों से खाया करते हैं। इसलिए शायद उसमें न्यूट्रिशन फैक्ट लिखा गया होगा।












Click it and Unblock the Notifications