
Weight Loss Device: वजन कम करने का नया तरीका, दांतों पर ताला लगाकर 2 हफ्तों में कम होगा 6.5 किलो वेट
नई दिल्ली, जून 29। मोटापे से परेशान लोगों के लिए खुशखबरी है। वजन कम करने के लिए वैज्ञानिकों ने नई डिवाइस डिजाइन की है, जिसकी मदद से आप मजह 2 हफ्तों में 6.5 किलो तक वजन कम कर सकते हैं। हालांकि इस डिवाइस को लेकर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोलिंग हो रही है। लोग इस डिवाइस को मजाक बना रहे हैं तो वहीं वैज्ञानिकों का दावा है कि ये यंत्र लोगों को वजन को कम करने में कारगर है।

वजन कम करने के नया डिवाइस
मोटापे से परेशान लोगों के लिए न्यूजीलैंड के ओटागो यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने नई डिवाइस तैयार की है। इस डिवाइस के जरिए लोगों के वजन को कम करने का दावा किया जा रहा है। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक ये डिवाइस एक मैग्नेटिक कॉन्ट्रैप्शन है, जिसे मोटापे से परेशान लोगों के दांतों पर लगाया जाता है। पीछे के हिस्से में ऊपर और नीचे के दांतों में इसे बोल्ट के जरिए लगा दिया जाता है, जिसके बाद लोगों का मुंह कुछ मिलीमीटर ही खुल पाएगा। ऐसे में लोग ज्यादा खाना नहीं खा पाएंगे। वो कुछ तरल और सॉफ्ट चीजें ही खा पाएंगे।

दांतों पर लगेगा ताला
फोटो क्रेडिट: UNIVERSITY OF OTAGO
मोटापे की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए ये डिवाइस तैयार की गई है। इस डिवाइस को Dental Slim Diet Control का नाम दिया गया है। इसे लगाने के बाद लोग सॉलिड फूड नहीं खा पाएंगे। वो ज्यादा से ज्यादा लिक्विड लेने लेंगेगे। ऐसा करने से उनका वजन अपने आप कम हो जाएगा। इसे तैयार करने वाले वैज्ञानिकों का कहना है कि ये डिवाइस वजन कम करने के लिए सर्जरी से बेहतर और किफायती विकल्प है। वहीं उनका कहना है कि इस डिवाइस को लगाने से लोगों को बोलने और सांस लेने में दिक्कत नहीं होती है।

2 हफ्ते में 6.5 किलो वजन कम होने का दावा
इसे तैयार करने वाले वैज्ञानिक पॉल ब्रंटन का कहना है कि इसे डेंटिस्ट लगा सकते हैं। इसे अपनी इच्छानुसार कभी भी निकाला जा सकता है। इसे लगाने से कोई साइट इफेक्ट नहीं देखा गया है। उन्होंने कहा कि कई लोगों पर इसका ट्रायल किया गया और देखा गया कि 2 हफ्तों में ही लोगों का वजन साढ़े 6 किलो तक कम हो गया। वहीं सोशल मीडिया पर लोगों ने इस डिवाइस को ट्रॉर्चर डिवाइस करार दिया और कहा है कि इसे वापस लिया जाना चाहिए ।
मिल
गया
'असली'
का
टार्जन,
41
साल
से
जानवरों
के
बीच
गुजारी
रातें,
'औरत'
क्या
है
पता
नहीं