VIDEO: 'जे तो बड़ी हैवी ड्राइवर है', नवरात्रि में खरीद कर लाई नई कार से महिला ने रौंद डाली बाइकें

new car hits bikes: नवरात्र के साथ ही देश में फेस्टिवल सीजन का आगाज हो जाता है। लोग नवरात्रि में गाड़ियों की भी जमकर खरीददारी करते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक कार घर में घुसते ही दुर्घटना की शिकार हो गई। कार ने सोसायटी में खड़ी कई मोटरसाइकिलों को रौंद दिया। अब यूजर्स वीडियो शेयर कर घटना को लेकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। (वीडियो नीचे देखें)

कार ने घुसे ही मचाई तबाही

कार ने घुसे ही मचाई तबाही

ट्विटर पर @veekay122002 नाम के एक यूजर ने वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक शख्स सोसायटी का गेट खोलता नजर आ रहा है। जिसके बाद एक माला डली हुई नई कार सोसाइटी के गेट से अंदर दाखिल होती है। गाड़ी धीमी गति से अंदर आ जाती है। तभी अचानक कार की गति एकदम से तेज हो जाती है। वह पास खड़ी बाइकों को रौंद देती है। नई कार एक महिला चला रही थी।

महिला बाल-बाल बची

महिला बाल-बाल बची

अचानक कार की स्पीड देख कार चला रही महिला का पति और गार्ड भागते हैं। हालांकि कार बाइकों के उपर चढ़कर रुक जाती है। शख्स भागकर आता है औऱ महिला को कार से बाहर निकलाने की कोशिश करने लगता है। वीडियो इसी महीने के 6 अक्टूबर का है। ये घटना शाम करीब पौने 7 बजे के आसपास हुई। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि, यह मुंबई की किसी सोसायटी का है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

लोग कर रहे मजेदार कमेंट

लोग कर रहे मजेदार कमेंट

हालांकि अभी तक इस वीडियो के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग मजेदार कैप्शन के साथ वीडियो को शेयर कर रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए यूजर्स ने लिखा कि, दशहरा पर नई कार आई थी जिसने न जाने कितनों की मोटरसाइकिल पुरानी कर दी...।

लोगों ने उड़ाया महिलाओं की ड्राइविंग स्किल का मजाक

@veekay122002 शेयर किए गए वीडियो को अभी कर पांच लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। वीडियो देख लोग पूछ रहे हैं कि, कार महिला चला रही थी या पुरुष। वहीं कुछ लोग महिलाओं की ड्राइविंग स्किल को लेकर सवाल खड़े करते नजर आ रहे हैं। तो कुछ लोग टाटा की कार की मजबूती की तारीफ करते नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+