पोते की शादी में थिरका 96 साल का बुजुर्ग शख्स, नेपाली आउटफिट पहनकर मचाया गदर

Nepali man dance: वायरल हो रहे वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स अपने पोते की शादी में थिरकता हुआ दिख रहा है। बुजुर्ग का डांस देखने के बाद लोग इस वीडियो पर खूब रिएक्ट कर रहे हैं।

Nepali man dance

96 years old Nepali Man dance: शादी के वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। डांस वीडियोज लोगों को काफी पसंद भी आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों चर्चा में है, जिसमें एक दादा को अपने पोते की शादी में नाचते-झूमते दिखाया गया है।
(वीडियो-नीचे)

वायरल हो रहे वीडियो को एवरीथिंग अबाउट नेपाल नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था और इसे अब तक 76 हजार बार देखा जा चुका है।

ट्रेडिशनल ड्रेस में दिखा बुजुर्ग
वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स नेपाली गाने पर थिरक रहा है। उसने नेपाल की ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी हुई है। दादा ने अपनी उम्र को पोते की शादी के उत्साह के आड़े नहीं आने दिया। क्लिप के कैप्शन में लिखा है कि प्यार का जश्न मनाने के लिए उम्र सिर्फ एक नंबर है। देखिये 96 साल के दादाजी अपने पोते की शादी में किस तरह के मूव्स दिखा रहे हैं।

लोगों को खूब भाया वीडियो
वायरल हो रहा क्लिप मार्च 20 को शेयर किया गया था। वीडियो को 4,000 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। और लोगों को ये खूब पसंद आ रहा है। दादी का अपने पोते के लिए प्यार लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आमतौर पर बूढ़े लोग शादियों में एक कोने पर बैठे हुए ही नजर आते हैं। लेकिन ये शख्स जिस तरह से अपने पोते की शादी में एन्जॉय कर रहा है, ये काफी शानदार है।

दादाजी लगे कूल
लोग वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ये बहुत अच्छा है। एक और ने कहा कि मुझे ये बहुत पसंद आया। एक तीसरे यूजर ने कहा कि ये काफी कूल है। दादाजी के डांस मूव्स भी कमाल के हैं। ट्रेडिशनल नेपाली आउटफिट में बुजुर्ग श्ख्स का कमाल का कॉन्फिडेंस देखने लायक है।

यहां देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+