Nepal Plane Crash: प्लेन क्रैश और मौत से ठीक पहले एयरहॉस्टेस ने किया था ये काम, वायरल हुआ एले का वीडियो
नेपाल हादसे में बाकी यात्रियों के साथ मशहूर टिकटॉकर और विमान की एयरहॉस्टेस ओशिन एले ने भी अपनी जान गंवा दी। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो दुर्घटना से ठीक पहले का है।

नेपाल विमान हादसे ने सभी का दिल दहला कर रख दिया है। विमान के क्रैश होने के बाद सभी यात्रियों के बीच मची चीख पुकार का कैद हुआ दृश्य मानो अभी भी आंखों के सामने हो। इस दर्दनाक विमान हादसे में यात्री और विमान दल समेत सभी लोगों की मौत हो चुकी है। विमान में पांच भारतीय लोग भी मौजूद थे। इनमें से एक शख्स का लाइव वीडियो सुर्खियों में है। इसी तरह विमान की एयरहॉस्टेस का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो उन्होंने प्लेन क्रैश से ठीक पहले बनाया था।

चार केबिन क्रू के साथ थीं एले
विमान में मौजूद चार अन्य केबिन क्रू के साथ ओशिन एले भी थीं, जो यात्रियों की सेवा में तत्पर थीं। प्लेन क्रैश से ठीक पहले उन्होंने एक वीडियो बनाया था, जिसमें वे काफी खुश नजर आ रही थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एले नेपाल की मशहूर टिकटॉकर थीं।
'किस्मत को कुछ और ही मंजूर था'
किसे पता था कि किस्मत को कुछ और ही मंजूर है। प्लेन क्रैश होने के बाद विमान में मौजूद अन्य लोगों के साथ एयरहॉस्टेस एले ने भी अपनी जान गंवा दी। एले की ही तरह सोनू जायसवाल नाम के यात्री का भी एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो प्लेन क्रैश होने के बिल्कुल पहले का था।

चार भारतीयों की भी हुई मौत
प्लेन क्रैश होने से ठीक पहले और बाद में सोनू जायसवाल फेसबुक लाइव कर रहे थे। येती एयरलाइन्स फ्लाइट का एक्सपीरियंस वे खुशी-खुशी लोगों के साथ शेयर कर रहे थे। खिड़की के बाहर से वे अपने तीन साथियों के साथ अपना एक्सपीरियंस शेयर कर रहे थे।

अचानक हुआ धमाका और फिर...
वीडियो में दोस्त आपस में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ भी गलत होने का कोई संकेत ही नहीं मिला। फिर अचानक एक धमाका हुआ और दुर्घटना की आवाज के साथ आग की लपटे और चीख पुकार ही सुनाई पड़ी। पलक झपकने के साथ ही प्लेन आग के एक गोले में तब्दील हो गया।

जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन
बताते चलें कि सोनू नाम के शख्स का फेसबुक लाइव आगे के 42 सेकेंड तक भी चलता ही रहा। एक मिनट 37 सेकेंड तक ये लाइव होता ही रहा। इस प्लेन क्रैश में यात्रियों के शव मिल चुके हैं। 24 शवों का पोस्टमार्टम किया जा चुका है। दो शवों का रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है।












Click it and Unblock the Notifications