बुजुर्ग की नहीं हो रही थी देखभाल, तो पड़ोसियों ने किया 'कमाल', 25 लाख ने देखा इमोशनल VIDEO

फिलीपींस का एक वीडियो वायरल हो रहा। जिसमें लोग असहाय बुजुर्ग का घर शिफ्ट करते नजर आ रहे। इसे 25 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बुजुर्ग के घर का वीडियो वायरल हो रहा, जिसको लोग काफी पसंद कर रहे। इस वीडियो में लोगों ने एक बुजुर्ग की काफी मदद की। इसे देखकर आप थोड़ा इमोशनल हो जाएंगे। साथ ही आपको लगेगा कि इंसानियत अभी भी जिंदा है। (वीडियो-नीचे)

कहां का है वीडियो?

कहां का है वीडियो?

ये वीडियो फिलीपींस का है। वहां पर एक बुजुर्ग पुराने घर में रहते थे। वो अपना घर दूसरी जगह शिफ्ट करना चाहते थे, क्योंकि उनकी देखभाल के लिए कोई नहीं था। कुछ वक्त में बुजुर्ग खुद को असहाय महसूस करने लगे। तभी ये बात इलाके के लोगों को पता चली। उन्होंने तुरंत एक प्लान बनाया और सब उनकी मदद को आगे आए। करीब दो दर्जन लोगों ने मिलकर इलाके से लकड़ी की बल्लियां इकट्ठा कीं और घर को दूसरी जगह पर शिफ्ट करने काम शुरू किया। ये काम बहुत मुश्किल था, लेकिन सबके जज्बे ने कमाल कर दिया।

बच्चों को इस वजह से हो रही थी दिक्कत?

बच्चों को इस वजह से हो रही थी दिक्कत?

मामले में एक स्थानीय शख्स ने बताया कि बुजुर्ग घर में अकेले रहते थे, उस घर से उनकी यादें जुड़ी थीं। वहां से थोड़ी दूरी पर उनके बच्चे रहते हैं, लेकिन देखभाल में दिक्कत हो रही थी। बच्चों ने उन्हें अपने पास बुलाने की काफी कोशिश की, लेकिन वहां कोई घर खाली नहीं था। ऐसे में बुजुर्ग के पूरे घर को शिफ्ट करने का प्लान बना।

बेटी ने दी दावत

बेटी ने दी दावत

घर करीब 7 फीट ऊंचा था और काफी ज्यादा भारी था। पहले उसका सारा सामान निकाला गया। इसके बाद उसके नीचे लकड़ी की बल्लियां लगाई गईं। फिर सबने मिलकर उसे उठा लिया। कुछ दूर ले जाने के बाद लोग थक जाते तो उनकी जगह दूसरे लोग आ जाते। ऐसा करते-करते आखिर में बुजुर्ग का मकान बच्चों के घर के पास शिफ्ट हो गया। अब वो आराम से उसमें रह रहे और उनकी देखभाल भी हो रही। इसके बाद बुजुर्ग की बेटी ने इलाके के लोगों को दावत दी। इस वीडियो को 25 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+