ब्रह्मांड में उगा खूबसूरत गुलाबी फूल, NASA ने शेयर की तस्वीर

विज्ञान ने न जाने कितनी ही चीजों को आसान बना दिया है। तकनीक के इस समय में नई-नई चीजों की खोज हो रही है। साइंस ने इतनी तरक्की कर ली है कि रोजाना नए नए प्रयासों के बाद वैज्ञानिकों के हैरतअंगेज कारनामे देखने को मिलते हैं।

हाल ही में ऐसे ही एक हैरतअंगेज कारनामे की तस्वीर अमेरिकन स्पेस एजेंसी नासा ने शेयर की। ये तस्वीर ना तो किसी उल्का पिंड की है और ना ही किसी एलियन ग्रह की। ये तस्वीर है एक गुलाबी रंग के खूबसूरत फूल की।

NASA

नासा का पोस्ट वायरल
जिनिया नाम का ये फूल साल 2015 में हुए एक प्रयोग का हिस्सा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नासा ने लिखा है, "This zinnia was grown in orbit as part of the Veggie facility aboard the International Space Station. अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर सब्जियों की सुविधा के हिस्से के रूप में इस इस फूल जिनिया को स्पेस स्टेशन में उगाया गया था।

वैज्ञानिक ने किया प्रयोग
बताते चलें कि साल 2015 में ये प्रयोग किया गया था। लेकिन वैज्ञानिक इसपर काफी लंबे समय से अध्ययन कर रहे हैं। 2015 में स्पेस स्टेशन पर एक अंतरिक्ष यात्री केजेल लिंडग्रेन ने ये प्रयोग शुरू किया था। इस प्रयोग को करने का उद्देश्य ये जानना था कि आखिर अंतरिक्ष में सब्जियां और अन्य पौधे किस तरह से उगाए जाते हैं और वनस्पतियां कैसे बढ़ती हैं।

सलाद के पत्तों से लेकर टमाटर तक
नासा ने कहा कि अंतरिक्ष में हमारा स्टेशन केवल नाम मात्र के लिए नहीं है। बल्कि ये समझने के लिए है कि पृथ्वी के बाहर फसलों को कैसे उगाए जाते हैं। हैरानी की बात है कि नासा के अंतरिक्ष स्टेशन में सलाद के पत्ते, टमाटर और चिली पेपर भी उगाए जाते हैं।

Recommended Video

    Solar Flare: टूट गया Sun का हिस्सा, उठते विशाल बवंडर देख वैज्ञानिक चिंता में क्यों? | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+