आसमां में नहीं बल्कि धरती पर ही रहते हैं एलियंस, NASA साइंटिस्ट का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा!
NASA scientists reveal Alien existence: ये एक रहस्य है कि एलियंस इस दुनिया में हैं या नहीं। और अगर हैं तो कहां हैं वे क्या करते हैं और किस तरह से रहते हैं। कहते हैं जहां आग होती है, धुंआ भी वहीं से उठता है। एलियंस का रहस्य आज भी बरकरार है और इसे झुठलाया तो बिल्कुल भी नहीं जा सकता। मगर हाल ही में नासा ने एलियंस को लेकर जो खुलासा किया है, उसने सबको हिलाकर रख दिया है।
पिछले कई सालों से नासा एलियंस का सुराग ढूंढने में लगा हुआ है। कई एक्सपर्ट्स ने नासा पर एलियंस को छिपाने का भी आरोप लगाया है। कई लोगों का मानना है कि अमेरिका एलियंस को लेकर कई बातों को दुनिया से छिपा रहा है। अब इसी कड़ी में नासा के साइंटिस्ट ने एलियंस को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।

क्या बोले रिसर्चर?
नासा के पूर्व अनुसंधानकर्ता केविन क्नुथ ने एलियंस को लेकर ऐसे-ऐसे खुलासे किये हैं, जिन्हें सुनकर कोई भी चौंक जाएगा। एक राज बताते हुए उन्होंने कहा कि एलियंस समंदर में रहते हैं। समुद्र के अंदर तक दुनिया बसी हुई है, जो एलिंयस की है। वहां जा पाना इंसानों के लिए बेहद मुश्किल है। एलियंस बड़ी ही चालाकी से अपने यूएफओ के साथ समुद्र तले में जाकर वहां अपना बसेरा बनाए हुए हैं।

आखिर कैसे सामने आया ये राज?
एलियंस बेहद चालाक होते हैं और ये बात कई तरह की फिल्मों और रिसर्च में भी बताई गई है। नासा के वैज्ञानिक ने आगे बताया कि जितनी भी बार धरती पर यूएफओ नजर आए हैं, वे हमेशा समुद्री एरिया के नजदीक ही होते हैं। धरती का ज्यादातर हिस्सा पानी से ढका हुआ है, ऐसे में उनके लिए सबसे सुरक्षित जगह समुद्र ही है। समंदर की गहराई में कोई भी नहीं पहुंच सकता। ऐसे में यहीं बड़ी चलाकी से ये रहते हैं।
बताते चलें कि केविन ने साल 2001 से लेकर साल 2005 तक नासा के रिसर्च सेंटर में काम किया है। उन्होंने एलियंस को लेकर काफी रिसर्च भी की हैं। ऐसे में अपने एक्सपीरियंस और स्टडी के बेस पर उन्होंने ये बड़ा खुलासा किया है।












Click it and Unblock the Notifications