नागालैंड के मंत्री Temjen Imna की डिस्क्लेमर वाली तस्वीर, यूजर्स बोले- आपके स्टंट से सब दंग
नागालैंड के मंत्री तेमजेन इम्ना के डिस्क्लमेर वाला एक ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

Temjen Imna Along : नागालैंड के मंत्री तेमजेन इम्ना ने डिस्क्लेमर के साथ ट्वीटर पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। इस तस्वीर पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। मंत्री इम्ना की ये तस्वीर उस वक्त ली गई जब वे खाना खा रहे थे।
मंत्री इम्ना की डिस्क्लेमर वाली तस्वीर
बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल से नागालैंड के 41 साल के मंत्री तेमजेन इम्ना अलॉन्ग ने एक तस्वीर शेयर की। मंत्री की ये तस्वीर (Temjen Imna Along Funny Pic) डिस्क्लेमर के साथ ट्वीटर पर पोस्ट की गई। जिसमें वे डिश का स्वाद चखते हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटो के साथ डिस्क्लेमर में लिखा गया,"नियंत्रित वातावरण में पेशेवर द्वारा किए गए स्टंट। नकल नहीं करना चाहिए"। भाजपा नेता इस ट्वीट के सामने आते ही उनके चाहने वालों ने इस जमकर प्यार बरसाया।
मंत्री का ट्वीट वायरल क्यों?
मंत्री तेमजेन इम्ना अलॉन्ग की क्यूटनेस और सेंस ऑफ ह्यूमर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। ये पोस्ट मंत्री ने बुधवार को की थी। उनके इस पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट्स बताते हैं कि इम्ना अलॉन्ग की तस्वीर को कितने लोग लाइक करते हैं। तस्वीर में मंत्री इम्ना को बड़े ध्यान से अपनी की थाली को देखते हुए देखा जा सकता है।
इम्ना की तस्वीर पर 23,500 लाइक्स
फोटो पर किए गए कमेंट में कई लोगों ने इम्ना अलॉन्ग के सेंस ऑफ ह्यूमर की तरीफ भी की है। एक यूजर ने मजाकिया कमेंट किया। उसने लिखा, "सर मैं इस तरह के स्टंट करने में माहिर हूं। अब से कृपया व्यक्तिगत जोखिम न लें, मुझे कॉल करें।" जबकि एक अन्य यूजर लिखा, "चाहे लक्ष्य छोटा हो या बड़ा, आप हमेशा केंद्रित और दृढ़ दिखते हैं।" ऐसे कई कमेंट्स मंत्री इम्ना की इस तस्वीर पर किए जा रहे हैं। इस ट्वीट को अब तक 23,500 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications