महिला के घर में मिला रहस्यमयी अंडा, छत पर लटका देख लोगों की हालत हुई खराब

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें एक रहस्यमयी अंडा दिख रहा। खास बात तो ये है कि ये अंडा छत से ऐसे लटका है, जैसे मानों किसी ने इसको चिपका दिया हो। इसके बाद से एक नई बहस शुरू हो गई कि आखिर ये चीज है क्या? वैसे ज्यादातर लोग पोस्ट डालने वाले को इसे नहीं छूने की सलाह दे रहे हैं। (दूसरी-तीसरी फोटो सांकेतिक)

अलमारी के अंदर मिला

अलमारी के अंदर मिला

एमी नाम की महिला ने बताया कि उसके दोस्त का परिवार हाल ही में घर में आया था। जब उनके दोस्त के बेटे ने अलमारी खोली तो वो हैरान रह गया। वहां पर छत से चिपकी हुए एक चीज थी, जो देखने में अंडे जैसी लग रही थी। उन्होंने पहले ऐसी चीज कभी नहीं देखी। हालांकि किसी ने उसको नहीं छुआ, सभी अलमारी बंद करके बाहर भाग गए। महिला ने बताया कि वो अंडा अभी आया या पहले से था ये किसी को नहीं पता, क्योंकि वो बहुत दिन बाद घर में गए थे।

लोगों ने लिए मजे

लोगों ने लिए मजे

एमी ने सोशल मीडिया यूजर्स से पूछा कि किसी को कोई आइडिया है कि ये क्या है? और उन्हें क्या करना चाहिए? इस पर एक यूजर ने लिखा कि अगर ये एक अरब साल पहले होता, तो मैं कहता कि हमारे हाथों में डायनासोर का अंडा है। इसके बाद दूसरे यूजर ने लिखा कि हो सकता है ये मकड़ी का घोंसला हो। ऐसे में उसे ना छुएं और सावधान रहें। इसके अंदर मकड़ियां हो सकती हैं।

बाद में पता चली सच्चाई

बाद में पता चली सच्चाई

एक अन्य शख्स ने बताया कि एक बार उसके अलमारी में भी ऐसी चीज दिखी थी। जब वो उसे हटाने चला, तो उसमें से हजारों मकड़ी के बच्चे निकले। हालांकि कुछ दिन बाद एमी के ससुर वहां पर पहुंचे और उन्होंने डंडे से उसकी जांच की। बाद में पता चला कि वो छत में लगा फोम था, जो वक्त के साथ अपना आकार बदलकर अंडे जैसा दिखने लगा। अगर शुरू में ही उन लोगों ने उसे छुआ होता तो सच्चाई पता चल जाती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+