समुद्री दुनिया से पहली बार जमीन पर पहुंचा रहस्यमयी जीव, पीठ पर जमे थे पौधे, वैज्ञानिक बोले- कभी ऐसा नहीं देखा

नई दिल्ली, 30 जुलाई: समुद्र की दुनिया रहस्यों से भरी हुूई है। इंसान ने भले ही कितनी भी तरक्की कर ली हो, लेकिन अभी भी वह समुद्र जीवन के बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं रखता है। आज ही हम समुद्र में रहने वाले बहुत से जीवों के बारे में नहीं जानते हैं। तभी तो अक्सर हमें तटों के किनारे कई रहस्यों से भरे जीव पड़े मिलते हैं। अब ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में समुद्र तट के किनारे एक रहस्यमय जीव मिला है। जिसे समुद्र नीचे मौजूद दूसरी रहस्यमयी दुनिया की जीव बताया जा रहा है।

 शरीर पर उगे हुए हुए थे पौधे

शरीर पर उगे हुए हुए थे पौधे

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में समुद्र तट पर एक रहस्यमयी जीव दिखाई देने के बाद सनसनी फैल गई। समुद्र तट की रेत पर मृत पाया गया यह दिखने में बेहद ही अजीबोगरीब है। शुरुआत में समुंद्र के किनारे टहलने आए लोगों में से किसी ने भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं की। कई घंटों तक जब जीव में कोई हलचल नहीं हुई तो कुछ लोग उस समुद्री जीव के पास पहुंचे। कई फीट लंबे और भारी भरकम जीव की शरीर पर समुद्री पौधे उगे हुए थे।

वैज्ञानिक भी जीव को देखकर हैं परेशान

वैज्ञानिक भी जीव को देखकर हैं परेशान

स्थानीय लोगों और समुद्री वैज्ञानिकों का कहना है कि उन्होंने इस तरह के जीव को पहले कभी नहीं देखा। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह जीव गहरे पानी में रहने वाला जीव है,जो तेज लहरों में फंसकर समुद्र के किनारे आ गया। द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, यह दुर्लभ जीव सिडनी के ग्रीनहिल्स बीच पड़ा मिला है। इस जीव के देखने वाले एक स्थानीय निवासी विकी हेन्सन ने बताया कि,वह शनिवार की सुबह अपने कुत्ते को टहला रही थी तब उन्होंने इस अजीब जीव को देखा था।

उसके शरीर पर उगे पौधे जैसी आकृतियां हिल डुल रही थीं

उसके शरीर पर उगे पौधे जैसी आकृतियां हिल डुल रही थीं

इस घटना के देखने वाले एक वीडियोग्राफर ने बताया कि, शुरुआत में तो हमें इस जीव के पास जाने से डर रहे थे,लेकिन जब कई घंटों तक उसमें कोई हलचल नहीं हई तो हम उसे देखने करीब गए। इस जीव के शरीर पर अजीब तरह की बनावट थी। उसके शरीर से कई पौधे जैसे लटक रहे थे। जब मैंने उन्हें ध्यान से देखा तो उनमें धीमी गति से हलचल हो रही थी।

महिला का दावा मैंने उसे चलते हुए देखा

महिला का दावा मैंने उसे चलते हुए देखा

महिला विकी हेन्सन ने दावा किया कि उसने इस विचित्र जीव को समुद्र तट पर चलते हुए देखा था। उसने इस जीव को अजीब, राक्षसी और डराने वाला बताया। महिला ने कहा कि उसे उम्मीद थी कि ज्वार इस जीव को वापस अपने साथ समुद्र में लेकर जाएगा। विकी ने बताया कि, दूसरे दिन जब मैंने उस जीव को देखा तो वह पड़ा हुआ था, हिलडुल नहीं रहा था। वह मर चुका है।

वैज्ञानिकों ने शुरू किया शोध

वैज्ञानिकों ने शुरू किया शोध

समुद्र के किनारे इस विचित्र जीव के पाए जाने की खबर चारों ओर फैल गई। इसे देखने के लिए सिडनी के ग्रीनहिल्स बीच पर लोगों का तातां लगा हुआ है। उनका कहना है कि ऐसा जीव पहले कभी नहीं देखा गया है। लोग इस जीव की बनावट को देखकर हैरान हो रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई समुद्री वैज्ञानिकों ने इस जीव को अपने कब्जे में ले लिया है। इस जीव की प्रजाति का पता लगाने, उसकी मौत के कारण जांचने के लिए वैज्ञानिकों ने शोध भी शुरू कर दिया है। लेकिन वैज्ञानिकों का भी कहना है कि, उन्होंने इससे पहले ऐसा जीव पहले कभी नहीं देखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+