VIDEO: ऑस्ट्रेलिया में मिला रहस्यमयी एलियन जीव!, मनुष्यों जैसा है शरीर का उपरी हिस्सा

नई दिल्ली, 31 मार्च: एलियन को लेकर समय-समय पर कई तरह के दावे किए जाते रहे हैं। लेकिन अभी तक किसी ने एलियंस को नहीं देखा है और ना ही एलियन की कोई फोटो मनुष्यों के हाथ लगी है। लेकिन फिर भी धरतीवासी एलियन को अपने अपने तरीके से आकार दे रहे हैं। अब ऑस्ट्रेलिया में एक शख्स को समुद्र किनारे एलियन जैसा बिचित्र जीव मिला है। इस जीव के शरीर की बनावट ऐसी है कि इसे देख कर इस शख्स ने इसे एलियन बताया है।

लोगों ने समझा एलियन

लोगों ने समझा एलियन

डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार एलेक्स टैन नामक शख्स को ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में मौजूद ऑस्ट्रेलियन सनशाइन कोस्ट पर एक अजीब दिखने वाला जीव मिला है। टैन इस जीव को देखकर हैरान रह गया और फिर उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस अजीब जीव की तस्वीर लोगों के साथ साझा की। टैन ने लोगों से इस जीव को पहचानने में मदद मांगी है। एलेक्स खुद उसे देखकर शॉक्ड रह गए थे।

शरीर की बनावट ने सभी को डाला परेशानी में

वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहे इस जीव के 4 पैर हैं। उसका शरीर फूला हुआ है तथा उसकी चूहे जैसी काफी लंबी एक पूंछ है। उसके सिर से लगभग सारा मांस निकल चुका है और खोपड़ी दिख रही है, जो किसी रेंगने वाले जीव जैसी है। इस जीव के शरीर पर एक भी बाल नहीं है। इससे पहले भी कैलिफोर्निया में साल 2021 में ऐसे कई जीव समंदर किनारे पाए जा चुके हैं, जिन्हें पहचानने में दिक्कत हुई थी।

इस जीव के तौर पर की जा रही है पहचान

इस जीव के तौर पर की जा रही है पहचान

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मुझे एक बेहद अजीबोगरीब चीज मिली। ये लगभग उन चीजों में से है, जिसे अब तक लोग एलियन कह चुके हैं। ये एक मरे हुए जीव का शव है, जो कुछ दिनों पहले मरा होगा, क्योंकि शव पूरी तरह से फूला हुआ है। बड़े पंजे, खोपड़ी, लचीले अंग और बड़ी पूंछ वाला यह जीव देखने में एकदम एलियन जैसा नजर आ रहा है। हालांकि, अब वैज्ञानिक इस जीव का नाम ब्रशटेल पॉसम बता रहे हैं।

पहले ब्रेन जैसा दिखने वाली जीव मिला था समुद्र के किनारे

पहले ब्रेन जैसा दिखने वाली जीव मिला था समुद्र के किनारे

ब्रशटेल पॉसम एक ऐसा जानवर है जो ज्यादातर ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी समुद्री इलाकों में पाया जाता है। यह जानवर फूल, पत्तियां, और फलों को खाता है। पॉसम न्यूजीलैंड में भी पाया जाता है। लोगों का ये मानना था कि ये एक कंगारू या वालबाय जैसा जानवर भी हो सकता है। यह पहली बार नहीं है जब कोई इस तरह ऑस्ट्रेलिया के बीच पर मिला है। पिछले महीने सिडनी के उत्तरी समुद्र तट पर भी एक रहस्यमयी जीव पाया गया था। इसकी पहचान एनीमोन नाम के भटकते समुद्री जानवर के रूप में हुई थी। इसे तैरने वाला 'ब्रेन एनीमोन' के नाम से भी जाना जाता है।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+