मुंबई पुलिस ने शेयर किया 'अग्निपथ' का यह खास Video, जानिए क्यों लिखा-मां की सुनो
नई दिल्ली। मुंबई पुलिस अपने क्रिएटिव सोशल मीडिया पोस्ट के लिए जानी जाती है। लोगों के बीच अलग-अलग मुद्दों पर जागरुकता फैलाने के लिए अक्सर वह फिल्मी सीन्स और डायलॉग्स का सहारा लेती रही है। रोड सेफ्टी से लेकर कोरोना गाइडलाइन्स तक के संदेशों को जनता तक पहुंचाने के लिए मुंबई पुलिस मजेदार सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करती है। इस बार भी पुलिस ने लोगों को कोरोना से बचाव को हाथ धोने का संदेश देने के लिए अमिताभ बच्चन की फिल्म के एक क्लिप का सहारा लिया है।
अमिताभ बच्चन की मूवी के जरिए मुंबई पुलिस का खास संदेश
मुंबई
पुलिस
ने
अपने
सोशल
मीडिया
अकाउंट
पर
1990
में
आई
अमिताभ
बच्चन
की
फिल्म
अग्निपथ
के
एक
सीन
को
शेयर
करते
हुए
महामारी
के
दौरान
हाथ
धोने
के
महत्व
के
बारे
में
बताया
है।
जिसमें
अमिताभ
बच्चन
को
मां
हाथ
धोने
के
लिए
कहती
है।
इस
वीडियो
क्लिप
के
साथ
मुंबई
पुलिस
ने
कैप्शन
दिया
है-
क्या
आपने
कभी
जानने
की
कोशिश
की,
कि
मां
को
क्या
पसंद
है?'
#PathToSafety
#MaKiSuno
#MomsAlwaysRight
#TakingOnCorona
अमिताभ बच्चन स्टाइल में लोगों से की हाथ धोने की अपील
इस सीन में अमिताभ बच्चन के साथ एक्ट्रेस रोहिणी हट्टंगड़ी और नीलम कोठारी भी नजर आ रही हैं। अमिताभ की मां की भूमिका निभा रहीं एक्ट्रेस रोहिणी हट्टंगड़ी उन्हें खाने से पहले हाथों को साफ करने की नसीहत दे रही हैं। इसी सीन को मुंबई पुलिस ने कोरोना में हाथों की सफाई की महत्वता से जोड़ दिया है। और लोगों को बताने की कोशिश की है कि, हाथों की सफाई आपको कोरोना से बचा सकती है।
लोग बोले-एडमिन को 21 तोपों की सलामी
मुंबई पुलिस के पोस्ट में शेयर इस सीन को सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो शेयर किए जाने के बाद इसे 36 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 6,500 से अधिक लाइक्स मिले हैं। इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा, हां मां हमेशा सही होती हैं। एक यूजर ने लिखा कि, इस पेज के एडमिन को 21 तोपों की सलामी दी जानी चाहिए।
राजस्थान : अशोक गहलोत और सचिन पायलट में हुई सुलह, अजय माकन ने निभाई बड़ी भूमिका