वायरल हुआ यूट्यूबर का प्राइवेट वीडियो, कमरे का CCTV हुआ हैक, कैसे हुआ चौंकाने वाला खुलासा?
अकसर लोग अपनी सिक्योरिटी के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाते हैं। लोग घरों के बाहर तो कैमरा लगाते हैं लेकिन बेहद कम ही लोग कमरों के अंदर भी कैमरा लगाते हैं। हालांकि ये इंसान की पर्सनल चॉइस पर निर्भर करता है। एक शख्स ने भी कुछ ऐसा ही किया, जब सिक्योरिटी को लेकर चिंता जाहिर करते हुए उसे अपने कमरे में कैमरा लगाना तब भारी पड़ गया, जब किसी ने कैमरे का एक्सेस लेकर शख्स के बिना कपड़ों का वीडियो वायरल कर दिया।
पुलिस के अनुसार, 17 नवंबर को किसी ने अवैध रूप से उनके सीसीटीवी कैमरों को हैक कर दिया। लेकिन 9 दिसंबर को उनका प्राइवेट वीडियो लीक होने के बाद ये जानकारी सामने आई। बांद्रा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं के तहत मानहानि का मामला दर्ज किया है।

अपनी शिकायत में, यूट्यूबर ने कहा कि उसने सुरक्षा कारणों के चलते घर के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं और एक कैमरा उसके बेडरूम के अंदर है। एक अधिकारी ने कहा कि 9 दिसंबर को एक दोस्त ने फोन किया और बताया कि उसका कपड़े बदलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जब उन्होंने 17 नवंबर को वीडियो की जांच की, तो उन्हें पता चला कि यह क्लिप उनके कमरे के कैमरे से थी।
अधिकारी ने कहा कि यूट्यूबर का वीडियो जब वायरल होने लगा तो कई लोगों के उसे फोन कॉल्स आने लगे। न्यूड क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की गई और वायरल हो गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि किसी ने सीसीटीवी फुटेज हासिल कर लिया था और उसे बदनाम करने के लिए वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया था।
अधिकारी ने आगे कहा कि ऐसा संदेह है कि उनका कोई परिचित ही अपराधी है। हालांकि, हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications