बीमार थी दुल्हन, दिल नहीं! अस्पताल में सजा मंडप, दूल्हे ने गोद में उठाकर लिए सात फेरे

Rajgarh Hospital Wedding: बॉलीवुड फिल्म 'विवाह' में जो सीन पर्दे पर था, वह बुधवार रात मध्य प्रदेश के राजगढ़ (Rajgarh) जिले में हकीकत बन गया। यहां एक बीमार दुल्हन के साथ उसके प्रेमी ने अस्पताल के वार्ड को ही मंडप में बदलते हुए सात फेरे लिए वो भी दुल्हन को अपनी गोद में उठाकर। अब इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शादी की सारी रस्में अक्षय तृतीया के मौके पर निभाई गईं। वहीं, जिसने भी यह शादी देखी, उसने दूल्हे की जमकर तारीफ की। दरअसल, ब्यावरा निवासी आदित्य सिंह बैस की शादी कुंभराज की नंदनी से तय हुई थी। शादी की सारी तैयारियां पूरी थीं, लेकिन ऐन मौके पर नंदनी की तबीयत बिगड़ गई और उसे 24 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

Rajgarh Hospital Wedding

दुल्हन नंदनी की तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण डॉक्टर ने उसे आराम करने की सलाह दी थी। परिवार की चिंता यह थी कि अगर शादी उस तारीख को नहीं हुई, तो अगले दो वर्षों तक शुभ मुहूर्त नहीं मिलेगा। इसलिए परिवार वालों ने अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में ही शादी करने की बात की, तो डॉक्टर ने कहा कि दुल्हन ज्यादा देर तक बैठ नहीं सकती।

ऐसे में निर्णय लिया गया कि शादी अस्पताल में ही की जाएगी। अस्पताल प्रबंधन ने भी मानवता और प्रेम को प्राथमिकता दी और विवाह की पूरी अनुमति व व्यवस्था दी। दूल्हा आदित्य बैंड-बाजे और बारात लेकर अस्पताल पहुंचा। डॉक्टर जेके पंजाबी की देखरेख में पूरे वार्ड को मंडप की तरह सजाया गया।

जब दुल्हन की तबीयत के चलते वह खड़ी नहीं हो पाई, तो आदित्य ने उसे गोद में उठाकर सातों फेरे पूरे किए। फिर उसने मंगलसूत्र पहनाया और सिंदूर भरकर इस रिश्ते को जीवन भर के लिए पक्का कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि नंदनी की हालत अब स्थिर है, लेकिन कुछ और दिन उन्हें अस्पताल में रहना होगा। इस अनोखी शादी ने वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम कर दीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+