VIDEO: 'मैं होता तो मर ही जाता...', मेट्रो में खर्रांटे ले रहे शख्स के ऊपर चढ़ा चूहा, वीडियो देख डर जाएंगे आप

Rat on metro: वायरल वीडियो में एक बंदा मेट्रो में सोया हुआ है और उसके ऊपर से एक चूहा गुजरता है। पहले तो शख्स को पता नहीं चल पाता लेकिन फिर जब उसकी नींद खुलती है, तो जिस तरह रिएक्ट करता है, ये क्लिप वायरल हो रहा है।

@Jazzie654

Mouse Climbing on Man's shoulder: सोते वक्त अगर पास से चूहा गुजर जाए, तो सोचिए आपकी हालत कैसी होगी। शायद ही कोई होगा जिसकी हालत चूहे को देखकर टाइट नहीं होती होगी। ऐसे में बंदा अगर सोया हुआ हो औऱ शरीर पर चूहा दौड़भाग कर रहा हो, तो सोचिये क्या होगा। लेकिन मेट्रो में आराम से सोए हुए इस शख्स को देखकर तो कुछ औऱ ही लग रहा है। जिस तरह वीडियो में चूहा आराम से इस शख्स के ऊपर उछलकूद कर रहा है, वो देखने में काफी हैरानी भरा लग रहा है। क्योंकि शायद इस शख्स की जगह कोई और होता तो आसमान सिर पर खड़ा कर देता। अब ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कंधे पर चढ़ने लगा चूहा और फिर...

कंधे पर चढ़ने लगा चूहा और फिर...

वायरल वीडियो में शख्स मेट्रो में सोया हुआ है। इतने में कहीं से एक चूहा आकर उसके ऊपर चढ़ जाता है। कंधे पर चढ़ने से पहले वो चूहा शख्स के हाथों को सूंघने लगता है। लेकिन बावजूद इसके, शख्स अपनी नींद ले रहा होता है। वो चूहे पर मानो ध्यान ही नहीं देता।

वायरल हुआ वीडियो

फिर जैसे ही चूहा उसके कंधे पर चढ़ता है, आदमी जाग जाता है। अपने शरीर में हलचल होने पर एकदम से उसकी आंख खुल जाती है। शुरू में तो वो चूहे को देखकर थोड़ा चौंक जाता है, लेकिन फिर जिस तरह शांति से वो चूहे को जाने देता है, वो काफी हैरान करने वाला है।

कई लोगों ने की शख्स की तारीफ

कई लोगों ने की शख्स की तारीफ

ट्विटर पर यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि मुझे नहीं पता था कि एनवाई सबवे या फिर किसी भी सबवे पर चूहे हैं। देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा और 1 मिलियन से भी ज्यादा बार इसे देखा गया। कई लोगों ने शख्स के शांत रहने की जमकर तारीफ की और कईयों ने मजेदार कमेंट्स भी किए।

मेट्रो में चूहा देख हैरान हुए लोग

मेट्रो में चूहा देख हैरान हुए लोग

एक यूजर ने कहा कि भगवान की कसम.. या तो तेरी या तो मेरी मौके पर ही मौत हो जाएगी। या फिर पूरा देश मेरी चीखें सुनेगा। एक अन्य यूजर ने कहा कि मैं बच्चों को स्प्रिंग ब्रेक के लिए एनवाई ले जाने के बारे में सोच रहा था, लेकिन अब मैं उस बारे में दोबारा सोच रहा हूं। वहीं एक यूजर ने इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए कैप्शन में लिखा कि न्यू यॉर्क सबसे गंदी जगह है। मैं जब भी यहां जाता हूं तो नफरत सी हो जाती है। एक ने कहा कि मैं होता तो सचमुच मर ही जाता।

शख्स ने शांत रहकर जीता दिल

शख्स ने शांत रहकर जीता दिल

वाकई बंदे का रिएक्शन देखने लायक है। उसकी जगह कोई और होता तो शायद उसकी चीख निकल जाती या फिर वो घबराहट के मारे शायद चूहे को पैरों के नीचे भी दबा सकता था। लेकिन जिस तरह शांत रहकर इस शख्स ने चूहे को जाने दिया, वो वाकई हैरान कर देने वाला है। वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस बंदे के पेशेंस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Recommended Video

    Rat-Cat के बीच हुई खतरनाक लड़ाई चूहे के एक पंच से हवा में उछली बिल्ली, Video Viral | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+