Snowfall: बर्फ की चादर से ढके पहाड़, 216 मार्गों पर आवागमन ठप, फंसे पर्यटक

हिमाचल में इस हफ्ते मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में रुक- रुककर बारिश हुई। इसके साथ ही कई इलाकों में बर्फबारी भी जारी है।

Snowfall in Himachal

Snowfall in Himachal: हिमाचल प्रदेश में इस हफ्ते तापमान तेजी से नीचे गिरा। पश्चिम विक्षोफ के कारण प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो रही है। इस बीच कई मार्ग अवरुद्ध हो चुके हैं। पर्यटकों को भी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। ऊपरी हिस्से में बर्फबारी तो निचले हिस्से में बारिश जारी है।

बर्फबारी और बारिश

बर्फबारी और बारिश

हिमाचल के ऊपरी हिस्सों यानी पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। पिछले 24 घंटों में लाहौल, स्पीति, शिमला, कुल्लू और किन्नौर जिलों में बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं निचले इलाकों में बारिश हो रही है। जिसके चलते तापमान घट रहा है।

यातायात प्रभावित

यातायात प्रभावित

हिमाचल में बर्फबारी के कारण अब तक कई मार्गों पर आवागमन ठप हुआ है। राज्य में तीन राष्ट्रीय राजमार्गों समेत कुल 216 सड़कें अवरुद्ध हुई हैं, जिनमें तीन नेशनल हाईवे भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा मार्ग लाहौल और स्पीति के अवरुद्ध हुए। लाहौल और स्पीति में 148, किन्नौर में 25, कुल्लू में 12, चंबा में सात, कांगड़ा में 2, मंडी और शिमला जिले में एक-एक सड़कों पर आवागमन ठप हुआ है। इसके अलावा कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति भी ठप हुई है। राज्य में करीब 150 ट्रांसफार्मर और 10 जल योजनाएं का कार्य प्रभावित हुआ है।

फंसे सैलानी

फंसे सैलानी

राज्य में बारिश औ बर्फबारी के हिमस्खल ने पर्यटकों की चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक NH-03 ( मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग), काजा रोड (NH-505) बंद है। टिंडी के पास हिमस्खलन के बाद पांगी-किल्लार राज्य राजमार्ग (एसएच-26) को भी बंद किया गया। जिसके कारण आवागमन ठप हो गया है। हालांकि मार्ग से अवरोध हटान के लिए कार्य किया जा रहा है। लेकिन मौस को देखते हुए पहाड़ों से सटे हाईव पर ना जाने की सलाह दी गई है।

कहां कितनी बारिश?

कहां कितनी बारिश?

राज्य के कई जिलों में रुक- रुककर बारिश हो रही है। मनाली में 36 मिमी बारिश हुई, इसके बाद सियोबाग में 17 मिमी, भुंतर में 15 मिमी, रिकांगपिओ और सराहन में 13 मिमी, चंबा में 10 मिमी, बाजुरा में 7 मिमी, रामपुर में 6 मिमी, जंझेली और रोहड़ू में चार-चार मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि अन्य इलाकों में इसके कम बारिश हुई है।

हिमाचल में ठंड का प्रकोप

हिमाचल में ठंड का प्रकोप

बारिश और बर्फबारी के बीच हिमाचल के कई इलाकों में तापमान नीचे गिर रहा है। ठंड का प्रकोप पूरी राज्य में देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन हिमाचल के मौसम में बदलाव आने वाली नहीं है। हिमाचल का केलांग रात में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे (-4.7 °C) दर्ज किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+