VIDEO: शिकार के लिए घर में घुसा था माउंटेन लायन, नहीं डरा डॉगी और बचाई सबकी जान

नई दिल्ली, 3 मार्च: पहले जंगली जानवर सिर्फ जंगलों में रहते थे, लेकिन वहां पर इंसानों का कब्जा हो गया। इस वजह से वो रिहायशी इलाकों में भी घुस आते हैं। अब अमेरिका में भी ऐसी घटना घटी, जहां एक माउंटेन लायन कॉलोनी में घुस आया। वो वहां पर किसी को नुकसान पहुंचाता, इससे पहले एक पालतू कुत्ते ने ऐसा काम किया कि उसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही है। साथ ही इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा। (वीडियो-नीचे)

तहखाने में पहुंचा

तहखाने में पहुंचा

ये मामला अमेरिका के कोलोराडो का है। वहां पर कॉलोनी में एक माउंटेन लायन घुस आया। ठंड का वक्त होने की वजह से सभी घर पर थे। इस वजह से किसी को उसकी भनक ना लगी, लेकिन परिवार के पालतू कुत्ते को शेर की आहट महसूस हो गई थी। कुछ ही देर में शेर घर के अंदर बने तहखाने में पहुंच गया।

बार-बार इशारा कर रहा था कुत्ता

बार-बार इशारा कर रहा था कुत्ता

घर वालों के मुताबिक कुत्ता बार-बार भौंके जा रहा था, लेकिन शुरू में किसी ने ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद उनको वहां पर कुछ गड़बड़ लगी। इस पर उन्होंने घर के तहखाने में जाकर देखने का फैसला किया, क्योंकि कुत्ता बार-बार इशारा कर रहा था। अंदर देखने पर घर वालों के होश उड़ गए, वहां पर एक लायन शिकार की तलाश में बैठा था।

सुरक्षित इलाके में छोड़ा

सुरक्षित इलाके में छोड़ा

आनन-फानन में घर वालों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। इसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची। जब उन्होंने जांच की तो पता चला कि लायन तहखाने में दुबका हुआ बैठा था। काफी मशक्कत के बाद भी वो बाहर नहीं आया। जिस वजह से उसको बेहोश कर दिया गया। इसके बाद उसे वहां से निकालकर बैन में लाया गया। फिर एक सुरक्षित इलाके में उसे ले जाकर छोड़ दिया गया।

हो सकती थी बड़ी घटना

हो सकती थी बड़ी घटना

स्थानीय लोगों के मुताबिक माउंटेन लायन ज्यादा बड़ा तो नहीं था, लेकिन वो किसी बच्चे या जानवर को घायल कर सकता था। उसको देखने के बाद डॉगी डरा नहीं और उसने भौंकना शुरू कर दिया। जिस वजह से सभी सतर्क हो गए। अगर डॉगी नहीं होता तो लायन वहां से किसी ना किसी को शिकार बनाकर जाता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+