कूनो नेशनल पार्क में ऐसे मना Mother's Day, शावकों पर जमकर चीता मां ने लुटाया प्यार
Mother's day in Kuno: भारत में चीतों की इकलौती धरा कूनो नेशनल पार्क में 3 मादाओं के चार शावक खूब उछलकूद कर रहे हैं। वे न सिर्फ अपनी माताओं संग खेल रहे हैं, बल्कि उनसे शिकार के गुर भी बखूबी सीख रहे हैं। इस बीच कूनो नेशनल पार्क मैनेजमेंट ने मदर्स डे के मौके पर इन बच्चों की मस्ती और मां के लाड दुलार को लोगों के सामने रखा है।
कूनो ने मादा चीता ज्वाला और गामिनी के शावकों की स्टोरी सबके सामने रखी। कूनो ने पहले तो 6 साल की आशा और उसके 3 शावकों की स्टोरी जारी की, जिसने 3 जनवरी को इन शावकों को जन्म दिया था। अब ये शावक चार महीने से भी बड़े हो गए हैं और मां की ही तरह शिकार के गुर भी सीख रहे हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि मादा अपने शावकों को जंगल के गुर सिखा रही है। उन्हें शिकार कराना और खाने पीने का प्रबंध करना सिखा रहा है। शावक अब छोटे वन्यजीवों और पक्षियों पर झपट्टा मारने लगे हैं।
ये क्लिप दिखा रहा है कि कैसे मादा शावक अपने बच्चों की देखभाल कर रही है। जानवर भी इंसानों की ही तरह अपने बच्चों से बेइंतहां मोहब्बत करते हैं। भले ही वे कुछ कह ना सकें मगर उनकी भी अपनी भाषा होती है, जिसके जरिये वे एक दूसरे से बातचीत करते हैं। कूनो ने जिस तरह मदर्स डे के मौके पर चीतों का दीदार कराया है वो अपने आप में काफी खास है।
कूनो मैनेजमेंट ने मादा चीता ज्वाला की शॉर्ट फिल्म शेयर की है, जिसमें वे अपने शावकों के साथ मस्ती करती दिख रही है। वो उनकी अच्छी तरह देखभाल कर रही है और उन्हें जंगल में ही घुमाने के लिए भी लेकर जाती है। वो अपने शावकों को अपना दूध पिलाती है और फिर जीभ से उन्हें चाटती भी है। ये पल अपने आप में बेहद खास हैं।












Click it and Unblock the Notifications